Google Pixel 9 Pro भारत में लॉन्च, इस कीमत पर मिल रहे बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Google Pixel 9 Pro भारत में लॉन्च हो गया है।
  • फ़ोन को 1,09,999 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है।
  • फ़ोन Google Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

इतने लीक्स और इंतज़ार के बाद Google ने आखिरकार Pixel 9 सीरीज का अपना नया फ्लैगशिप फ़ोन Google Pixel 9 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को शानदार फीचर्स के साथ सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी इसमें 7 साल के OS अपडेट्स, सिक्योरिटी अपडेट्स, और फीचर ड्राप अपडेट्स को शामिल किया है। आगे Google Pixel 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Zero Flip 5G भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर मिल रहे धांसू फीचर्स

Google Pixel 9 Pro कीमत, उपलब्धता, और लॉन्च ऑफर्स

फ़ोन को 16GB + 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 1,09,999 रूपए है। फ़ोन को Porcelain, Rose Quartz, Haze और Obsidian इन चार रंगों में पेश किया गया है। फ़ोन फ़िलहाल Flipkart, Croma जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्री आर्डर के लिए उपलब्ध है।

भुगतान के दौरान ICICI बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोग करने पर ग्राहकों को 10,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, इसके अतिरिक्त आप 12 महीनों की no-cost EMI भी करवा सकते हैं।

Google Pixel 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: फ़ोन में 6.3 इंच का  1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का उपयोग किया गया है।

परफॉरमेंस: फ़ोन Google Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप को शामिल किया गया है। फ़ोन Android 14 पर रन होता है, और इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है।

कैमरा: बैक पैनल पर 1/1.31″ Samsung GNK sensor, f/1.68 aperture, OIS, LDAF के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 1/2.51″ Sony IMX858 sensor, f/1.7 aperture, macro ऑप्शन के साथ 48 मेगापिक्सल 123° अल्ट्रा वाइड कैमरा, और  1/2.51″ Sony IMX858, f/2.8 aperture, OIS, 30x digital zoom के साथ 48 मेगापिक्सल 5x टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में  1/2.51″ Sony IMX858 sensor, autofocus, f/2.2 aperture के साथ 42 मेगापिक्सल 103° सेल्फी कैमरा मिल जाता है। दोनों ही कैमरा सेटअप 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग: फ़ोन 4700mAh बैटरी के साथ आता है, और 27W वायर्ड और 21W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अन्य: कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NA, 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be  (2.4/5 GHz), Bluetooth 5.3 LE, GPS, USB Type C 3.2, और NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। फ़ोन IP68 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। फ़ोन का साइज 152.8x 72x 8.5mm और वजन 199g है।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन बदलाव के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy F05 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Samsung ने 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ अपना शानदार बजत फ्रेंडली फ़ोन Samsung Galaxy F05 भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को Galaxy F04 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, इस फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें 2 साल के OS …

ImageInfinix Zero Flip AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Infinix का Infinix Zero Flip शानदार फीचर्स के साथ वैश्विक बाजार में लॉन्च हो गया है, और कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी पेश करने वाली है। ये Infinix का पहला फोल्डेबल फ़ोन है, और इसे AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। एक नजर Infinix Zero Flip की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.