Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन बदलाव के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • हाल ही में Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं।
  • फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित हो सकता है।
  • हाल ही में इसके Pro मॉडल के रेंडर्स सामने आये थे।
  • फ़ोन की शुरूआती कीमत CNY 4,599 ($632) हो सकती है।

Xiaomi का नया फोन Xiaomi 15 जल्द ही लॉन्च होने वाला है, फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं, हाल ही में Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स से संबंधित जानकारी लीक हुई है। आगे इसके इन सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं?

ये पढ़ें: Exclusive: vivo X200 सीरीज़ भारत में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी लॉन्च

Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए

इसकी जानकारी भारतीय टिपस्टर yogesh brar द्वारा साझा की गई है, जानकारी के अनुसार फोन में 6.36 इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जो कम्पनी का सबसे लेटेस्ट चिपसेट है, जिसे कुछ ही दिनों में लॉन्च किया जाएगा। फोन HyperOS 2.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

बात करें कैमरा क्वाल्टी की, तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OV50H प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल 3.2x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, ये कैमरा सेटअप Leica ब्रांडिंग के साथ आएगा।

फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, और ये 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

हाल ही में इसके Pro मॉडल के रेंडर्स सामने आये थे, जिससे समझ आता है, कि फ़ोन को फ्लैट एड्जेस के साथ पेश किया जा सकता है। फ़िलहाल ये फ़ोन चीन में लॉन्च होगा भविष्य में इसे भारत में पेश किया जा सकता है। फ़ोन की शुरूआती कीमत CNY 4,599 ($632) हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Ring शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई, इस तारीख से पहले खरीदने पर 25W ट्रैवल एडाप्टर फ्री मिलेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Imageलॉन्च से पहले भारत में Infinix Note 40X 5G की कीमत टीज्ड; जानें लॉन्च की तारीख और फीचर्स

Infinix 5 अगस्त को अपना बजट फ्रेंडली फोन Infinix Note 40X 5G भारत में पेश करने वाला है, हालांकि लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ चुकी हैं, जिनमें से कुछ कंपनी द्वारा ही साझा की गई हैं। ये फोन Infinix Note 40 सीरीज में शामिल किया जाएगा। हाल ही में भारत …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

ImageXiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप

Xiaomi अपनी 15 सीरीज में Ultra वैरिएंट को भी शामिल करने वाली है, इस फोन को अगले साल के शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Xiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज सामने आयी हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते …

ImageOPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

OPPO जल्द ही Reno 13 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, और इस बीच इस सीरीज से संबंधित काफी लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products