Xiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi अपनी 15 सीरीज में Ultra वैरिएंट को भी शामिल करने वाली है, इस फोन को अगले साल के शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Xiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज सामने आयी हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme UI 6.0 ओपन बीटा प्रोग्राम रोडमैप टाइमलाइन सामने आयी, इन डिवाइसों में मिलेगा सबसे पहले

Xiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज लीक हुई

इसके रेडर्स चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा किए गए हैं। साझा की गई तस्वीर से समझ आ रहा है, कि इसे तगड़े कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाने वाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऊपर की तरफ जो लंबा सेंसर है, वो 200 मेगापिक्सल 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है इसके अतिरिक्त नीचे लाइन से प्राइमरी सेंसर, IMX858 टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। फोन मोटे मिडिल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसका कारण तस्वीर में दिख रही चार्जिंग कॉइल है।

अन्य फीचर्स

अन्य लीक्स के अनुसार फ़ोन में 6.7 इंच का माइक्रो कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और HyperOS 2.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 23mm फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल ISOCELL JN5  अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल (3x) पेरिस्कोप कैमरा, और 100mm फोकल लेंथ के साथ 200 मेगापिक्सल (4.3x) पेरिस्कोप कैमरा का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ये 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageXiaomi 15 Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च, Xiaomi 14T रेंडर्स भी आये सामने

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। हाल ही में Xiaomi के Lu Weibing द्वारा Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की गयी है, कि कंपनी इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का उपयोग कर सकती है। इसके पहले भी फ़ोन से …

ImageXiaomi MIX Fold 3 के रेंडर लीक, डिज़ाइन और फीचर आए सामने

फोल्डेबल फोन की दौड़ में चीनी कंपनी Xiaomi भी अपना दबदबा बनाने के लिए कमर कस रही है। कंपनी के अध्यक्ष लू वेइबिंग ने हाल ही में घोषणा की कि Xiaomi MIX Fold 3 इस माह के अंत में चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले ही डिवाइस के रेंडर ऑनलाइन लीक हो …

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products