Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Find X8 सीरीज के बाद अब कंपनी ने Oppo Reno 13 सीरीज को भी भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स से इसके इंडिया लॉन्च की टाइम लाइन का पता चलता है। फिलहाल ये चीन में लॉन्च होने वाला है, आगे इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13R सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर आया नजर, इन फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी

इसकी जानकारी कंपनी द्वारा सामने नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल लीक्स के अनुसार इस सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी इसके ग्लोबल लॉन्च में 2 महीने का समय ले सकती है।

इसके अनुसार ये सीरीज भारत में साल 2025 के शुरूआत में पेश की जा सकती है। ये एक मिड रेंज सीरीज होने वाली है, जिसमें Reno 13 और Reno 13 Pro ये दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

Oppo Reno 13 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

अन्य लीक्स के अनुसार Reno 13 में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जबकि Pro मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम मेटल बिल्ड के साथ आ सकते है, और MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते है।

इसके अतिरिक्त इन दोनों फोन में 16 GB RAM और 1 TB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें X-axis लीनियर वाइब्रेशन मोटर्स और स्टीरियो स्पीकर्स को भी शामिल किया गया है।

Pro मॉडल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा का रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता हैं। बात करें बैटरी लाइफ की, तो स्टैंडर्ड मॉडल में 5600mAh की बैटरी और प्रो मॉडल में 5900mAh की बैटरी दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Jio Star डोमेन लाइव हुआ, हो सकता है Reliance Jio और Disney+ Hotstar का नया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में होगी लॉन्च – इस तरह देख सकते हैं ऑनलाइन

Oppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज़ का लॉन्च दोपहर 12 बजे शुरू होगा और आप इसे Oppo के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुए Oppo Reno 10 सीरीज़ के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 10 सीरीज़ जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज़ को Oppo Reno 9 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले ही साल चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 10 सीरीज़ की सटीक लॉन्च तिथि हमें अभी …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products