Jio Star डोमेन लाइव हुआ, हो सकता है Reliance Jio और Disney+ Hotstar का नया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Jio और Disney Hotstar के विलय के बाद नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए डोमेन को लेकर चर्चा चली थी, इस बीच jiohotstar डोमेन का नाम भी सामने आया था, जिसके लिए दिल्ली के एक डेवलपर द्वारा Reliance कंपनी से पढाई के खर्च के लिए पैसों की मांग की गई थी, इन सभी के बीच फिर एक डोमेन “Jio Star” इंटरनेट पर नजर आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इनकम टैक्स नोटिस स्कैम: फर्जी इनकम टैक्स नोटिस से बना रहे लोगों को शिकार, ऐसे करें पहचान

Jio Star OTT की जानकारी

इसकी जानकारी @yabhishekhd द्वारा साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार Reliance के Viacom18 और Star India Private Limited द्वारा ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को शुरू करने के लिए उन्होनें jiostar.com डोमेन को उपयोग करने का निर्णय लिया है। फ़िलहाल ये डोमेन लाइव हो गया है, लेकिन इस पर सिर्फ “Coming Soon” नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस OTT को 14 नवंबर से लाइव किया जा सकता है।

यूजर्स इसमें फिल्में, वेब सीरीज के अतिरिक्त अब लाइव IPL सीरीज भी देख पाएंगे। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार JioCinema को इसी में शामिल किया जा सकता है, हालाँकि कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बात करें jiohotstar डोमेन की, तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों कंपनी के विलय से पहले ही दिल्ली के डेवलपर द्वारा उस डोमेन को ख़रीदा जा चूका था, जब उसने कंपनी से उस डोमेन को बेचने के बदले अपनी पढाई के खर्च की मांग की, तो कंपनी द्वारा उस पर एक्शन लेने की बात कही गयी, जिस वजह से उसने ये डोमेन दुबई के एक भाई बहन को बेच दिया, नयी जानकारी के अनुसार वें दोनों भाई बहन अब इस डोमेन को Reliance को फ्री में देने के लिए तैयार है।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageJiohotstar डोमेन के नए मालिक Jainam और Jivika, खरीदने का कारण जान हो जायेंगे हैरान

हाल ही में Jiohotstar डोमेन को लेकर तेजी से खबरें वायरल हो रही थी , इस डोमेन को दिल्ली के एक वेब डेवलपर ने खरीद लिया और Jio और Disney Hotstar एक होने के बाद Reliance से अपनी पढ़ाई के खर्च उठाने की मांग की, लेकिन Reliance द्वारा उसकी मांग को नकारने पर कहानी में …

Imageदिल्ली के डेवलपर ने jiohotstar.com खरीद Reliance से कॉलेज की पढाई के खर्च की मांग की

अभी कुछ समय पहले ही Reliance की Viacom18 और Disney+ Hotstar के मर्ज होने की खबरें सामने आयी थी, और इस बीच दिल्ली के एक डेवलपर ने इस खबर का फायदा उठा लिया और भविष्य के बारे में सोचते हुए इससे सम्बंधित एक डोमेन खरीद लिया, ताकि उस डोमेन से अच्छा पैसा कमा पाएं। दरअसल …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products