दिल्ली के डेवलपर ने jiohotstar.com खरीद Reliance से कॉलेज की पढाई के खर्च की मांग की

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • दिल्ली के डेवलपर ने jiohotstar.com खरीद लिया
  • डेवलपर ने Reliance से उसके कॉलेज की पढाई के लिए पैसों की मांग की।
  • Reliance ने उसकी मांग को मना करते हुए लीगल एक्शन की बात कही।

अभी कुछ समय पहले ही Reliance की Viacom18 और Disney+ Hotstar के मर्ज होने की खबरें सामने आयी थी, और इस बीच दिल्ली के एक डेवलपर ने इस खबर का फायदा उठा लिया और भविष्य के बारे में सोचते हुए इससे सम्बंधित एक डोमेन खरीद लिया, ताकि उस डोमेन से अच्छा पैसा कमा पाएं। दरअसल उस डेवलपर ने इस खबर के आते ही jiohotstar.com डोमेन को परचेस कर लिया और उस पर एक लेटर पोस्ट किया जिसमे उसने Reliance के एग्जीक्यूटिव को सम्बोधित करते हुए लिखा, कि इस डोमेन को खरीदने पर उसका जीवन बिलकुल ही बदल जायेगा।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 और iPhone SE 4 Plus लीक्स सामने आये, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, कीमत की जानकारी शामिल

क्या है jiohotstar.com डोमेन के पीछे की कहानी?

इसकी पूरी जानकारी देते हुए, दिल्ली के डेवलपर ने पोस्ट किया, कि जब उसने ये खबर सुनी कि Disney+ Hotstar IPL स्ट्रीमिंग लाइसेंस खो चूका है, और एक भारतीय पत्रियोगी के साथ विलय करना चाहता है, तब उसने समझदारी दिखाते हुए jiohotstar.com डोमन खरीद लिया, ताकि यदि ये विलय होता तो वो कैम्ब्रिज में अध्ययन करने के अपने सपने को पूरा कर पाता।

और अब जब सच में ही दोनों कंपनी का विलय हो गया है, तो ये ही एक डोमेन है, जो दोनों कंपनी के नाम को दर्शाता है, और दोनों की साझेदारी के लिए उपयुक्त ब्रांड नाम हो सकता है, जिससे दोनों ब्रांडों की ब्रांड इक्विटी नजर आये। पोस्ट के आखिर में डेवलपर ने खुद को  ‘a dreamer’ बताते हुए सम्बोधित किया है।

अब ये डोमेन सुर्खियों में हैं, और जब कंपनी के पास ये जानकारी गयी तो उन्होंने डेवलपर की ट्यूशन फीस की मांग को मना कर दिया है, और Reliance का कहना है, कि वो इसके खिलाफ एक लीगल एक्शन लेगी। हालाँकि डेवेलपर का कहना है, कि उसने कोई कानून नहीं तोडा है, और जब उसने ये डोमेन ख़रीदा तब किसी के पास इस तरह का कोई ट्रेडमार्क नहीं था, वो Reliance के खिलाफ जीत नहीं सकता, और उसे लीगल सपोर्ट की आवश्यकता है। आगे ये कहानी क्या मोड़ लेती है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

ये पढ़ें: Realme ने 25 अक्टूबर को “AI Strategy” इवेंट आयोजित किया है, जिसमें GT 7 Pro और Next AI की जानकारी रिवील होगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageफिर OnePlus Nord 2 हुआ ब्लास्ट; वकील के काले कोट में फटा फ़ोन और मामला पहुंचा पुलिस के पास

OnePlus Nord 2 दिवाली से पहले ही धमाके कर रहा है। ये फ़ोन फिर एक बार फ़टने के कारण सुर्ख़ियों में आ गया है। भारतीय निवासी और पेशे से एक वकील गौरव गुलाटी के काले कोट में ये फ़ोन ब्लास्ट हुआ। गौरव गुलाटी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट जारी करके इस खबर की …

Imageइस महिला ने दवाई की जगह निगले AirPod; पेट में जाकर भी नहीं टूटा iPhone से TWS का कनेक्शन और रिकॉर्ड हुई आवाज़ें

अब लम्बे तारों वाले ईयरफ़ोन नहीं, बल्कि पूरी तरह से बिना तारों वाले यानि कि ट्रू वायरलेस (TWS) बड्स का ज़माना है। लेकिन ये जितने सुविधाजनक होते हैं, उतने ही छोटे होने के कारण, ये आसानी से खो भी जाते हैं। इस मामले में मेरा भी अनुभव ऐसा ही है, मेरे TWS का भी एक …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.