iPhone SE 4 और iPhone SE 4 Plus लीक्स सामने आये, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, कीमत की जानकारी शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • iPhone SE 4 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी लीक हुई।
  • कंपनी iPhone SE 4 Plus मॉडल भी पेश कर सकती है।
  • iPhone SE 4 A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है।
  • फ़ोन की कीमत लगभग $429 से $450 के बीच हो सकती है।

हाल ही में Apple ने अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है, इसी बीच iPhone SE 4 को लेकर कई लीक्स सामने लगे हैं, और फिर एक बार iPhone SE 4 और iPhone SE 4 Plus को लेकर नयी खबरें सामने आयी है, जिसमें फ़ोन के डिस्प्ले कैमरा और कीमत जैसी जानकारी शामिल हैं। आगे इन सभी चीजों पर नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Realme ने 25 अक्टूबर को “AI Strategy” इवेंट आयोजित किया है, जिसमें GT 7 Pro और Next AI की जानकारी रिवील होगी

iPhone SE 4 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले और डिज़ाइन: लीक्स के अनुसार कंपनी iPhone SE 4 में 6.06 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है, इसके अतिरिक्त iPhone SE 4 Plus की जानकारी भी सामने आयी है, जिसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, दोनों ही फ़ोन को बिना होम बटन के स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे इनमें फुल फ्रंट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

कैमरा: कंपनी फ़ोन के कैमरा में भी अपग्रेड कर सकती है, रिपोर्ट्स के अनुसार SE 4 में हमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है, जबकि SE 3 में सिर्फ 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था।

परफॉरमेंस: परफॉरमेंस की बात करें, तो फ़ोन iPhone 16 सीरीज में पेश किये गए A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है, जिससे फ़ोन में बेहतर परफॉरमेंस मिल सके, और इसी के साथ इसमें Apple Intelligence भी मिलेगा। फ़ोन 3,279 mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

iPhone SE 4 कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

फ़िलहाल आधिकारिक तौर फ़ोन की भारतीय कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार फ़ोन को $429 से $450 के बीच लॉन्च किया जा सकता है, जो भारीतय मुद्रा में लगभग 36000 रूपए से 38000 रूपए तक हो सकते हैं। कंपनी इस फ़ोन को साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S27 की खबरें लीक हुई, 2nm Exynos 2700 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageiPhone SE 4 की कीमत हुई लीक; फीचर में किये जा सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone SE 4 अगले साल लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर कई खबरें इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। खबरों के अनुसार इस फ़ोन में नया डिज़ाइन, फेस आईडी और OLED पैनल मिल सकता है, इसके अतिरिक्त एक टिपस्टर द्वारा इसकी कीमत की जानकारी भी लीक की गयी हैं। जानते हैं iPhone SE 4 कीमत …

ImageiPhone SE 3 इस कीमत पर जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

Apple जल्दी ही स्प्रिंग इवेंट रख सकता है। आसार हैं कि ये इवेंट मार्च या अप्रैल में हो सकता है और इसी इवेंट में कंपनी अपना सबसे सस्ता iPhone लॉन्च करेगी। जी हाँ! आप सही अंदाज़ा लगा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं – iPhone SE 3 की। Apple की तरफ से ये एक …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.