Samsung Galaxy S27 की खबरें लीक हुई, 2nm Exynos 2700 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Samsung Galaxy S27 की खबरें लीक हुई हैं।
  • कंपनी Exynos 2700 चिपसेट पर काम कर रही है।
  • ये 2nm प्रोसेस पर बनेगा, और परफॉर्मेंस को 12 प्रतिशत तक बढ़ाएगा।

Samsung 2025 के शुरूआत में अपनी Samsung S25 सीरीज लॉन्च करने वाला है, हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही Galaxy S26 की खबरें सामने आने लगी थी, और अब Galaxy S27 की खबरें लीक होने लगी है, जिसमें Samsung के नए चिपसेट की जानकारी सामने आई है।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, जल्द हो सकता है, इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Galaxy S27 की खबरें लीक हुई

इसकी जानकारी एक कोरियन पब्लिकेशन द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार Samsung अपने Exynos 2700 चिपसेट पर काम कर रहा है, जिसे Galaxy S27 में उपयोग किया जाएगा। रिपोर्ट्स में इस चिपसेट का कोडनेम Ulysses बताया जा रहा है। ये चिपसेट कंपनी के सेकंड जनरेशन 2nm प्रोसेस पर बनेगा, जिससे पॉवर कंसप्शन भी कम होगा।

जानकारी के अनुसार फ़िलहाल इस सेकंड जनरेशन प्रोसेस पर अभी काम चल रहा है, और 2026 तक कंपनी एक बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन कर सकती है। इसके माध्यम से चिपसेट की परफॉर्मेंस को 12 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है, और पॉवर कंसप्शन को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इससे जगह की साइज को भी 8 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी अपने 3nm प्रोसेस वाले Exynos 2500 के कम यील्ड रेट्स की परेशानी से जूझ रही है, दूसरी ओर यूजर्स को S25 सीरीज के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होने का इंतजार है, क्योंकि कंपनी Exynos 2500 को छोड़ कर नयी सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल करने वाली है। ऐसे में ये खबर कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगी या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चलेगा, हालाँकि 2nm वाले इस Exynos 2700 चिपसेट के माध्यम से फ़ोन की परफॉरमेंस को काफी हद तक बेहतर बनाया जा सकता है, और ये यूजर्स को पसंद भी आये।

ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, अगले साल तक हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S25 सीरीज में नहीं होगा Exynos प्रोसेसर; चिपसेट की जानकारी लीक

Galaxy S24 की सफलता के बाद कंपनी अगले साल के शुरूआती महीनों में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज से सम्बंधित कई खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी इस सीरीज में Exynos प्रोसेसर का इस्तेमाल …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition फोटो लीक; फ़ोन में हो सकते हैं, कुछ छोटे बदलाव

काफी समय से Galaxy Z Fold 6 “Slim” के लॉन्च की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी फ़ोन को Z Fold 6 के मुकाबले और भी पतली बॉडी के साथ लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition की ख़बरें सामने आने लगी है, …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.