Samsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, अगले साल तक हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Samsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है।
  • फ़ोन को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

Huawei के बाद अब Samsung भी अपने एक नए ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है। इसके पहले Techno का ट्राई-फोल्ड फोन Tecno Phantom Ultimate 2 ड्यूल हिन्ज के साथ नजर आया था, ये सिर्फ एक प्रोटोटाइप था लेकिन सितम्बर में Huawei Mate XT लॉन्च हुआ, जो दुनिया का सबसे पहला ट्राई-फोल्ड फोन था। आगे Samsung ट्राई-फोल्ड फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 5G लॉन्च डेट और डिज़ाइन रिवील, इंडिया लॉन्च के लिए भी टीज़ हुआ

Samsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है

काफी समय से Xiaomi, Oppo और Honor जैसी सभी कंपनी ट्राई-फोल्ड फोन बनाने में लगे हुए हैं, ऐसे में Samsung पीछे कैसे रह जाता, हाल ही में खबरें सामने आयी है, कि ये कंपनी भी काफी समय से अपने ट्राई-फोल्ड कांसेप्ट पर काम कर रही है, फ़िलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार कंपनी इसे अगले साल तक लॉन्च कर सकती है।

ZDNet कोरिया की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung साल 2025 में एक एंट्री-लेवल फ्लिप फोन लॉन्च करने वाला है, और कंपनी इस फ्लिप फ़ोन के साथ अपना ये नया Samsung ट्राई-फोल्ड फ़ोन भी लॉन्च कर सकती है। Huawei Mate XT की तरह ही इस फ़ोन की स्क्रीन को भी दो बार फोल्ड किया जा सकता है। इनसाइडर लीक्स के अनुसार कंपनी ने डिस्प्ले पार्टनर्स ने इसके पार्ट्स से सम्बंधित सभी डेवलपमेंट को पूरा कर लिया है, और जल्द ही कंपनी इसे प्रदर्शित भी कर सकती है।

फ़ोन लॉन्च का समय Samsung MX Division निर्धारित करेगा

भविष्य में लॉन्च होने वाले ये दोनों फोल्डेबल फ़ोन के लॉन्च की टाइमलाइन Samsung MX Division द्वारा निर्धारित की जाएगी, कंपनी का ये डिवीज़न हार्डवेयर डेवलपमेन्ट और लॉन्च की देख रेख करता है। बात करें एंट्री-लेवल फ्लिप फोन की तो ये बाजार में पहले से उपलब्ध Moto Razr 50 को टक्कर दे सकता है।

हालाँकि इस बीच कंपनी के फोल्डेबल फ़ोन्स के लिए OLED पैनल शिपमेंट में गिरावट आ गयी है, जिसे कंपनी एडजस्ट करने की कोशिश में लगी हुई है। Samsung Display ने शिपमेंट का टारगेट इस बार 12 मिलियन यूनिट्स का कर दिया है।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite लॉन्च, जानें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स के बारे में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Imageदेखिये कैसे Samsung Galaxy Z Flip 5 ने फोल्ड टेस्ट में Moto Razr 40 Ultra के छक्के छुड़ा दिए

Samsung ने हाल ही में अपने नए फ्लिप फ़ोन Samsung Galaxy Z Flip 5 को पेश किया है। हर साल धीरे धीरे सुधार करने के बाद, आज ये ये फ़ोन बाज़ार में सबसे बेहतरीन क्लैमशेल फोल्डेबल फोनों में एक है। Galaxy Z Flip 5 में इस साल कई सॉफ्टवेयर अपग्रेड नज़र आये हैं और साथ ही …

Imageएक्सक्लूसिव: क्या दो Xiaomi Tri-fold फ़ोन आने वाले हैं सामने?, यहाँ जानें पूरी ख़बर

Xiaomi Tri-fold का नाम पिछले कुछ समय से सामने आ रहा है, लेकिन अब इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की शुरुआती जानकारी लीक हो गई है और ये 2026 में लॉन्च होने वाला है। मान कि 2026 अभी 1.5 साल दूर है, लेकिन हम आपको आधिकारिक तौर पर इतना बता सकते हैं कि ये डिवाइस है और …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.