देखिये कैसे Samsung Galaxy Z Flip 5 ने फोल्ड टेस्ट में Moto Razr 40 Ultra के छक्के छुड़ा दिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने हाल ही में अपने नए फ्लिप फ़ोन Samsung Galaxy Z Flip 5 को पेश किया है। हर साल धीरे धीरे सुधार करने के बाद, आज ये ये फ़ोन बाज़ार में सबसे बेहतरीन क्लैमशेल फोल्डेबल फोनों में एक है। Galaxy Z Flip 5 में इस साल कई सॉफ्टवेयर अपग्रेड नज़र आये हैं और साथ ही इसकी ज़ीरो गैप वाली हिन्ज भी चर्चा का विषय है ,लेकिन इसी के साथ यूज़र्स ये भी जानना चाहते हैं कि इस नयी हिन्ज के साथ ये कितना मज़बूत है और कितनी बार फोल्ड और अनफोल्ड करना ये झेल पाता है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने जितनी इसकी चर्चा की है, ये उससे और मज़बूत है। दरअसल, एक प्रचलित यूट्यूबर ने इसकी हिन्ज को टेस्ट किया है और इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कौन सा फ्लिप आपके लिए बेहतर ?

Galaxy Z Flip 5 हिन्ज टेस्ट

प्रचलित यूट्यूबर Mrkeybrd ने अपने चैनल पर Galaxy Z Flip 5 और Moto Razr 40 Ultra का टेस्ट किया। ये एक लाइव स्ट्रीम था, जो लगभग 6 घंटे तक चला। उनके इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इन दोनों क्लैमशेल स्मार्टफोनों की हिन्ज टेस्टिंग में उन्हें 1 सप्ताह से ज़्यादा का समय लगा। इस टेस्ट में दो लोगों ने Galaxy Z Flip 5 और Moto Razr 40 Ultra को बार बार फोल्ड और अनफोल्ड किया। हालांकि लाइवस्ट्रीम वीडियो अब नहीं है, लेकिन उन्होंने वही वीडियो थोड़ा छोटा करके अपने चैनल पर शेयर किया है। इसे आप नीचे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 हुआ पास और Moto Razr 40 Ultra फेल

इस टेस्ट में Moto Razr 40 Ultra की स्क्रीन में 1,26,000 बार फोल्ड होने के बाद एक लाइन और एक बिंदु नज़र आनेलगा और फ़ोन भी इसके बाद पूरी तरह से बंद होने में दिक्कत कर रहा था। वहीँ Galaxy Z Flip 5 को 200,000 बार फोल्ड करने के बाद भी ये आराम से चलता रहा। इस दौरान सैमसंग के इस फोल्डेबल को 30 मिनटों तक पानी में फोल्ड किया गया, जिसके बाद भी ये काम कर रहा था।

Galaxy Z Flip 5 की मज़बूती को और जांचने के लिए इसे काफी तेज़ तापमान, बर्फ के ऊपर और मिट्टी में भी फोल्ड- अनफोल्ड किया गया। इसके अलावा इन्होंने फ़ोन के ऊपर आता, चीनी, अंडे इत्यादि डालकर भी इसकी मज़बूती जांचने की कोशिश की। इन सबके बाद भी फ़ोन और 100,000 बार फोल्ड हुआ, लेकिन उसके बाद स्क्रीन पर एक गुलाबी लाइन नज़र आने लगी। नतीजा ये आया कि ये फ़ोन कुल मिलाकर फ़ोन 401,146 बार फोल्ड-अनफोल्ड हुआ।  

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 इस कीमत पर होंगे उपलब्ध

हालांकि स्क्रीन पर लाइन आने के बाद भी Moto Razr 40 Ultra इस्तेमाल करने की हालत में था, लेकिन फिर भी अगर टेस्ट की बात करें तो, इसके मुकाबले Galaxy Z Flip 5 काफी मज़बूत है और काफी कुछ झेल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageSamsung Galaxy Fold 4 और Flip 4 लॉन्च; जानें इन प्रीमियम फोनों के फ़ीचर और कीमतें

Samsung ने आज Galaxy Unpacked event में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया। इन प्रीमियम स्मार्टफोनों को Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ विश्व भर में पेश किया गया है। अच्छ बात ये है कि इन स्मार्टफोनों में आपको फीचरों में तो अच्छे अपग्रेड मिलेंगे, …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कौन सा फ्लिप आपके लिए बेहतर ?

इसमें कोई दोराहे नहीं हैं, कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी Samsung ही है, लेकिन अब इस बाज़ार में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है। अभी Samsung ने अपने Unpacked इवेंट में Fold 5 के साथ Galaxy Z Flip 5 को भी पेश किया है और ये भी अच्छे फोल्डेबल स्मार्टफोनों की लिस्ट …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.