Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कौन सा फ्लिप आपके लिए बेहतर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इसमें कोई दोराहे नहीं हैं, कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी Samsung ही है, लेकिन अब इस बाज़ार में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है। अभी Samsung ने अपने Unpacked इवेंट में Fold 5 के साथ Galaxy Z Flip 5 को भी पेश किया है और ये भी अच्छे फोल्डेबल स्मार्टफोनों की लिस्ट में अब शामिल है। लेकिन अब Oppo और Motorola जैसी कंपनियां भी अपने क्लैमशैल फोल्डेबल फोनों को बाज़ार में उतार रही हैं तो ज़ाहिर है कि प्रतियोगिता बढ़ने वाली है। हालांकि बेस्ट क्लैमशेल फ़ोन की बात करें तो, नए Flip 5 का सबसे बड़ा प्रतियोगी अब भी इसी का प्रीडिसेस्सर Galaxy Z Flip 4 है। अगर इन दोनों की तुलना करें, तो इस नए फ्लिप में आपको कई बेहतरीन अपग्रेड मिलें हैं, जैसे चिपसेट, बड़ी कवर डिस्प्ले, इत्यादि।

तो आइये जानते हैं कि दोनों फ्लिप फोनों Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4 में से कौन सा बेहतर है ?

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Z Flip 4: कीमतें

Samsung Galaxy Z Flip 5

  • 256GB मॉडल – 99,999 रुपए
  • 512GB मॉडल – 1,09,999 रुपए

Samsung Galaxy Z Flip 4

  • 128GB मॉडल – 89,999 रुपए
  • 256GB मॉडल – 94,999 रुपए
  • 512GB मॉडल – 98,999 रुपए

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: डिज़ाइन

Samsung ने अपने नए Flip फ़ोन Galaxy Z Flip 5 के डिज़ाइन में दो सबसे बड़े बदलाव या कह सकते हैं कि सुधार किये हैं। Flip 5 से उस गैप या जगह को ख़त्म कर दिया गया है, जो फोल्ड करने पर दोनों तरफ से स्क्रीन के बीच आती थी। इस बार कंपनी ने वॉटरड्रॉप हिन्ज का इस्तेमाल किया है, जिससे ये पूरी तरह से बंद हो पाता है उस कोने से अब इसकी मोटाई भी कम हो गयी है। साथ ही इस हिन्ज के साथ अब फ़ोन को खोलने में और भी कम मेहनत लगेगी।

इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा बदलाव है, इसकी कवर स्क्रीन। Flip 4 में जहां 1.9-इंच की कवर डिस्प्ले है, वहीँ Flip 5 में 3.4-इंच की कवर डिस्प्ले दी गयी है। अब तक जहां आप फ्लिप फ़ोन पर नोटिफिकेशन चेक करते या कॉल उठाते थे। अब वहीँ Z Flip 5 की कवर डिस्प्ले से आप वो सभी काम कर सकेंगे, जो मेन स्क्रीन से करते हैं।

ये स्मार्टफोन पिछले साल के फ्लिप से थोड़ा पतला भी है। हालांकि इसे बनाने के लिए भी कंपनी ने आर्मर एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है। साथ ही सैमसंग की मानें तो फ़ोन को बनाने के लिए अधिकतर रीसायकल मटेरियल ही लिया गया है।

Flip 5 के रियर पैनल पर आपको दो रियर कैमरा मिलते हैं, हालांकि इस बार इनकी जगह थोड़ी बदल गयी है। इसके अलावा रियर पैनल ग्लास का बना है, जिस पर मैट फिनिश है। और बाकी ग्लास फिनिश है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: डिस्प्ले

Samsung Z Flip 5 में बाहर की तरफ 3.4-इंच की फ्लेक्स विंडो या डिस्प्ले है और Flip 4 से तुलना करें तो, ये स्क्रीन 278% बड़ी है। हालांकि इस AMOLED स्क्रीन को केवल HD रेज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ यहां दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले में यहां दोनों स्मार्टफोनों में कोई ख़ास अंतर नहीं है। दोनों में मुख्य स्क्रीन 6.7-इंच की ही है। दोनों आपको 2640×1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेंगी। हालांकि इस बार नए फ्लिप 5 में बेज़ेल थोड़े और पतले किये गए हैं, जिससे आपके कंटेंट स्ट्रीमिंग या गेमिंग का अनुभव हुए बेहतर हो सकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कैमरा

कैमरा में सैमसंग ने कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल Flip 4 में दो 12MP के रियर कैमरे आये थे और वही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप Flip 5 में भी लाया गया है। इनमें प्राइमरी 12MP का कैमरा f/1.8 अपर्चर, ड्यूल पिक्सल PDAF ऑटोफोकस और OIS के साथ आएगा और दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोनों में सेल्फी के लिए भी 10MP के कैमरे का ही इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा हार्डवेयर में बदलाव नहीं है, फिर भी Flip 5 से ही बेहतर तस्वीरें आएँगी, क्योंकि कंपनी ने यहां कैमरा सॉफ्टवेयर पर काम किया है और नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ भी कैमरा प्रोसेसिंग थोड़ी और बेहतर होगी।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Flip 4: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस के मामले में यहां Flip 5 ही आगे है, क्योंकि Galaxy Z Flip 5 में नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 है और Flip 4 के Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के मुकाबले में ये काफी तेज़ है। साथ ही इसमें GPU की परफॉरमेंस भी बढ़ी है और स्टोरेज भी UFS 4.0 है। हालांकि स्टोरेज विकल्प आपको दोनों में 512GB तक के मिलेंगे और दोनों में रैम 8GB की ही है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: बैटरी

बैटरी के मामले में भी सैमसंग ने यहां ग्राहकों को कुछ ख़ास नहीं दिया। दोनों Flip फोनों में 3700mAh की ही बैटरी है। हालांकि Flip 5 का चिपसेट थोड़ा ज़्यादा पावर एफिशिएंट है और इसीलिए इसमें आपको बैटरी परफॉरमेंस थोड़ी बेहतर मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च

Realme ने अपनी बजट स्मार्टफोन C-सीरीज़ में नया फ़ोन Realme C65 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन में मात्र 10,000 रुपए में 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, ओक्टा कोर Dimensity 6300 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मिलेंगे। ये स्मार्टफोन भारत में इस बजट में Galaxy F14 और Poco M6 Pro जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर देगा। …

ImageSamsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip 6 के 5K रेंडरों में देखें इसके आकर्षक डिज़ाइन की पहली झलक

हमने पिछले कुछ दिनों में आपके साथ Nothing Phone (2a), Google Pixel Fold 2 और Samsung Galaxy Z Fold 6 के 5K रेंडर शेयर किये हैं। इस बार हम @OnLeaks के साथ साझेदारी में आपके लिए Samsung के नए फ्लिप फ़ोन Samsung Galaxy Z Flip 6 की पहली झलक लाये हैं। यहां हम इसकी 360 डिग्री …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कौन सा फ़ोन देगा बेहतरीन फोल्डेबल का अनुभव?

Samsung अपने नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 5 के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे आगे रहना चाहता है, लेकिन यहां इसका मुकाबला खुद इसी के पिछले साल आये फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 से है, जिसमें पिछले साल कई बेहतरीन अपग्रेड नज़र आये थे। हालांकि इस बार कंपनी ने इतने ज़्यादा अपग्रेड नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.