Oppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन में Find X8 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश करने वाली है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की है, इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। आगे Oppo Find X8 इंडिया लॉन्च की तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 2024 Maruti Dzire 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, वैरिएंट्स, और फीचर्स

Oppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी

जैसा कि हमने ऊपर बताया है, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी रिवील कर दी है, कि ये Find X8 सीरीज 21 नवंबर, 2024 को सुबह 10:30 बजे भारत में लॉन्च होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के कुछ दिनों में ही ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इतना ही नहीं, बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसके साथ 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी शामिल किया है। फ़िलहाल आप इसे 999 रूपए के टोकन के साथ अभी बुक कर सकते हैं।

Oppo Find X8 सीरीज फीचर्स

बेस और प्रो दोनों ही मॉडल्स में 6.78 इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। दोनों ही फ़ोन्स MediaTek Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित होंगे और Android 15 पर रन होंगे। बेस मॉडल में 5,630 mAh की बैटरी दी गयी है, वहीँ प्रो मॉडल में 5,910 mAh की बैटरी मिलेगी, और दोनों ही फ़ोन्स 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

इन सब के अतिरिक्त Pro मॉडल में ड्यूल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा को शामिल किया गया है। Find X8 को  Star Gray और Space Black इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है, जबकि Find X8 Pro Space Black और Pearl White इन दो रंगों में देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: One UI 7 Beta रिलीज़ की तारीख आयी सामने, इन डिवाइसों में हो सकता है उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

जल्द ही Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है, लॉन्च की तारीख कंपनी ने 24 अक्टूबर निर्धारित की है। इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro, और Find X8 Pro Satellite Communication Version को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज की खास बात ये है, कि इसके सभी …

ImageOppo Find X8 mini भी Find X8 Ultra के साथ हो सकता है लॉन्च, जानकारी लीक हुई

Oppo ने हाल ही में अपने दो शानदार फ्लैगशिप फ़ोन्स Find X8 और Find X8 Pro को चीन में लॉन्च किया है, जो वैश्विक बाजार में भी पेश किये जा सकते हैं। फ़ोन Mediatek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित होते हैं। हाल ही में इस सीरीज के अगले फ़ोन Find X8 Ultra की खबरें सामने …

ImageFind X8 सीरीज भारत में इन शानदार फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

Oppo लवर्स के लिए खुशखबरी क्यूंकि हाल ही में Oppo Find X8 और Find X8 Pro चीन में लॉन्च हुआ है, और अब इससे सम्बंधित नयी ख़बरें सामने आ रही हैं, कि कंपनी Oppo Find X8 सीरीज के इन दोनों फ़ोन्स को वैश्विक बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products