One UI 7 Beta रिलीज़ की तारीख आयी सामने, इन डिवाइसों में हो सकता है उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से अपने नए One UI 7 Beta अपडेट की तैयारी का रहा था, रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जुलाई में पेश किया जाना था, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी थी, लेकिन हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 2024 Maruti Dzire ने GNCAP2024 स्कोर से सबको हैरान कर दिया, ट्रोलर्स के मुँह हुए बंद

One UI 7 Beta नवंबर में होगा रिलीज

कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन एक टिपस्टर “Ice Universe” द्वारा अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी 17 नवम्बर को One UI 7 रिलीज कर सकती है।

टिपस्टर के अनुसार इसे सबसे पहले south korea और US में पेश किया जाएगा, क्योंकि हर बार Samsung किसी भी नए अपडेट को सबसे पहले इन दो देशों में ही पेश करता है, उसके बाद उसे वैश्विक स्तर पर पेश किया जाता है।

हालांकि ये स्टेबल वर्जन नहीं है, और सिर्फ डेवलेपर्स के लिए उपलब्ध होगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, कि इसका पब्लिक बीटा वर्जन कब पेश किया जायेगा, रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Galaxy S24 सीरीज और लेटेस्ट फोल्डेबल फोन्स में पेश किया जा सकता है।

बात करें, इसके स्टेबल वर्जन की, तो अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसका इसका स्टेबल वर्जन अगले साल Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके कुछ लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार इसमें कुछ खास बदलाव किए जा सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर से बंद फ़ोन भी ढूंढा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageसीधे OTT पर आएगी ये बॉलीवुड फिल्म, सामने आयी रिलीज़ डेट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाज़ुद्दीन की फिल्म Tiku Weds Sheru के इंतज़ार की घड़ियां ख़त्म हो चुकी हैं और आज इस फिल्म की रिलीज़ डेट डेट सामने आ गई है। ये फिल्म थिएटर पर नहीं बाकि सीधे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। अभिनेत्री कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी कॉमिडी-ड्रामा फिल्म …

ImageNothing Phone 2 के अलावा स्मार्टवॉच भी कर सकती लॉन्च

लोग बेसब्री से Nothing Phone 2 का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार, विश्व स्तर पर यह 11 जुलाई को लॉन्च होगा। अगर खबरों की मानें तो शायद कंपनी जल्द ही Nothing Watch लॉन्च करने की फिराक में है। कार्ल पेई की कंपनी Nothing को बाज़ार में उतरे हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageOne UI 7 इन बदलाव के साथ होगा लॉन्च, फ़िलहाल बीटा वर्जन में हो सकता है उपलब्ध

Samsung काफी समय से One UI 7 को लॉन्च करने के तैयारी में लगा हुआ था। हाल ही में कंपनी ने USA में हुए Samsung Developer Conference में इसकी घोषणा कर दी है। इसका स्टेबल वर्जन साल 2025 तक Samsung Galaxy S25 सीरीज में उपलब्ध हो सकता है, फ़िलहाल इसका बीटा वर्जन देखने को मिल …

Discuss

Be the first to leave a comment.