Nothing Phone 2 के अलावा स्मार्टवॉच भी कर सकती लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लोग बेसब्री से Nothing Phone 2 का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार, विश्व स्तर पर यह 11 जुलाई को लॉन्च होगा। अगर खबरों की मानें तो शायद कंपनी जल्द ही Nothing Watch लॉन्च करने की फिराक में है। कार्ल पेई की कंपनी Nothing को बाज़ार में उतरे हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है पर अधिकतर लोगों में इसके गैजेट्स को लेकर काफी उत्सुकता रहती है।

ये पढ़ेंः 40,000 रुपये से कम की कीमत पर भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 7 Pro 5G

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने बताया है कि फोन के अलावा Nothing स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है। उन्होंने जानकारी साझा की कि कंपनी ने एक नया गैजेट BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) पर पंजीकृत किया है, जो एक स्मार्टवॉच हो सकती है। इसका मॉडल नंबर D395 हो सकता है। इससे पता चलता है कि कंपनी वीयरेबल सेगमेंट में भी कदम रख सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि Nothing के CMF नामक उप-ब्रैंड के अंतर्गत स्मार्टवॉच लॉन्च हो सकती है।

अगर Nothing स्मार्टवॉच को लॉन्च करती है तो हो सकता है कि इसका डिज़ाइन भी उनके स्मार्टफोन की तरह ही ट्रांसपेरेंट हो। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से किसी भी स्मार्टवॉच पर काम चलने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये पढ़ेंः Samsung Galaxy S23 Ultra भारत में अब 2 नए रंग में हुआ लॉन्च

कुछ महीने पहले Nothing के संस्थापक कार्ल पेई ने Galaxy Watch 5 Pro स्मार्टवॉच खरीदी और उसे बेकार बताया था। एक यूज़र द्वारा स्मार्टवॉच के बाज़ार में उतरने की योजना के सवाल पर कार्ल पेई ने कहा था कि उन्होंने इसके बारे में जानने के लिए Watch खरीदी थी। ऐसे में इस क्षेत्र में कथित तौर पर BIS लिस्टिंग ये संकेत देती है कि Nothing स्मार्टवॉच जल्द ही आ सकती है।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हो सकते है 11 फरवरी को चीन में लांच: जाने क्या होगा इनमे ख़ास

चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी शाओमी हाल ही के सालों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती आई है और पिछले साल तो कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन, 180% स्क्रीन टू बॉडी रेशों वाले फोनों को लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में एक अलग ही लेवल सेट किया है। अभी हाल ही में मनु कुमार जैन ने यह भी …

ImageNothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Nothing Phone 2 की चर्चा काफी समय से हो रही है और लोगों को इसका इंतज़ार भी है। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए कंपनी फाउंडर Carl Pie ने खुद Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। कंपनी सीईओ कार्ल पेई ने अपने अकाउंट से आधिकारिक ट्वीट करते हुए बताया है कि ये …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.