Samsung Galaxy S23 Ultra भारत में अब 2 नए रंग में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपना Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन भारत में अब 2 नए रंग में पेश किया है। इसे कंपनी की वेबसाइट या कुछ विशेष स्टोर से खरीदा जा सकता है। नए लाल और हल्के नीले रंग में उपलब्ध यह फ्लैगशिप फोन 12जीबी रैम और 1 टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है।

ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 7 Pro दो रंगों में होगा लॉन्च, रैम और स्टोरेज का भी हुआ खुलासा

इस प्रीमियम फोन को Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23+ के साथ फरवरी-2023 में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy S23 Ultra कंपनी की वेबसाइट पर ग्रेफाइट और लाइम रंग में उपलब्ध है। इसको Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर से काले, हरे, और बैंगनी रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।

भारत में Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है। इसके अलावा 12GB+512GB और 12GB+1TB वैरिएंट के दाम 1,34,999 और 1,54,999 रुपये हैं।

स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8-इंच एज QHD+डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन में ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। रियर कैमरे में 200MP प्राइमरी वाइड सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और टेलीफोटो लेंस के साथ 10MP के दो सेंसर शामिल हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिस्प्ले पर दिए गए होल-पंच में 12MP का कैमरा मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा, मोबाइल से कर सकेंगे यात्रा

यह फ्लैगशिप फोन Android 13 बेस्ड One UI 5.1 स्किन के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैट्री दी गई है। फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। 234 ग्राम वजनी इस फोन की बॉडी का माप 78.1mm x 163.4mm x 8.9mm है। Samsung Galaxy S23 Ultra के साथ एक S Pen स्टाइलस दिया गया है, जो 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटुथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.