दिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा, मोबाइल से कर सकेंगे यात्रा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को लाइन में लगकर टोकन खरीदने की झंझट से जल्द छुटकारा मिलेगा। बस उन्हें अपने स्मार्टफोन का उपयोग करना होगा और वे आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। दरअसल, DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) वर्तमान में एक नई फोन-आधारित क्यूआर कोड टिकटिंग तकनीक का परीक्षण कर रही है। यह तकनीक उपयोग के लिए तैयार है और जून के अंत तक इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

HT की रिपोर्ट के अनुसार, DMRC इस नई तकनीक की टेस्टिंग कर रही है, ताकि जब यह सुविधा शुरू की जाए तो यात्रियों को क्यूआर कोड टिकट जनरेट करने में या किसी तरह की अन्य परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके परीक्षण कई चरणों में जारी हैं।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ की तस्वीरें हुईं लीक, ये हो सकती हैं विशेषताएं

DMRC में कॉर्पोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि नई क्यूआर कोड तकनीक का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। ऐप यूज़र्स को कई विकल्पों के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा देगा और भुगतान होते ही क्यूआर कोड जनरेट करेगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए बस अपने स्मार्टफोन को AFC (स्वचालित किराया संग्रह) गेट पर क्यूआर कोड स्कैनर के सामने रखना होगा।

ये भी पढ़ेंः Nothing Phone (2) की चार्जिंग केबल भी होगी ट्रांसपेरेंट, कंपनी ने शेयर की फोटो

क्यूआर कोड से ई-टिकट की शुरुआत के साथ यात्रियों के पास टोकन खरीदने, स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने या पेपर-आधारित क्यूआर टिकट खरीदने का विकल्प होगा। लेकिन अधिकारियों ने बाद में धीरे धीरे टोकन की सुविधा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के संकेत दिए हैं।

क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट के ट्रायल में आईं कई दिक्कतें

DMRC ने हाल ही में अपने सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट शुरू किए। हर एक मेट्रो स्टेशन पर कम से कम दो प्रवेश और निकास के एएफसी गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा दी है। फिर भी, यह ट्रायल पूरी तरह से सफल नहीं रहा क्योंकि कुछ यात्रियों ने नई प्रणाली के साथ गड़बड़ियों और कठिनाइयों का सामना करने की सूचना दी है। अब इन असुविधाओं को दूर करने की कोशिश में DMRC के अधिकारी लगे हुए हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageदिल्ली मेट्रो में यात्रा करना होगा अब और आसान, सीधा अपने डेबिट कार्ड से कर पाएंगे आप किराया भुगतान

दिल्ली मेट्रो जल्द ही यात्रियों के किराया भुगतान के तरीके में बदलाव करेगी। दिल्‍ली मेट्रो अब लोगों के लिए किराया देने के तरीके को और आसान बनाने के लिए ऑटोमेटिक फेयर क्लेक्शन गेट पर काम कर रही है, जिसकी सहायता से आप बिना टिकट खरीदे ही सीधा अपने ATM कार्ड से ही मेट्रो का किराया …

Imageदिल्ली मेट्रो ने शुरू की QR कोड आधारित पेपर टिकट: जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए QR कोड वाली पेपर टिकट लॉन्च की है। फिलहाल ये सिविधा केवल कुछ ही स्टेशनों पर सीमित है, लेकिन जल्दी ही सभी स्टेशन पर ये टिकट मिलेंगी। इस नयी QR code पेपर टिकट को आप टोकन की ही तरह अपनी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो स्टेशन …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.