Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ की तस्वीरें हुईं लीक, ये हो सकती हैं विशेषताएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked Event का आगाज़ 27 जुलाई को दक्षिण कोरिया के सियोल में करने वाला है। इसमें वह अपने नए फोल्डेबल मोबाइल के अलावा Galaxy Watch 6 सीरीज़ भी लॉन्च करेगा। इनमें ढेर सारी खूबियों से भरी Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic शामिल हो सकती हैं। ऐसे में जिस तरह दिन-ब-दिन कार्यक्रम करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे Galaxy Watch 6 सीरीज़ को लेकर कई सारी जानकारियां लीक हो रही हैं।

ये भी पढ़ेंः सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 23 जून को ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

हाल ही में Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic की कई तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy Watch 6 Classic बिल्कुल Galaxy Watch 4 Classic की तरह ही दिखेगी, जिसमें रोटेटिंग बेजल देखने को मिल सकते हैं। जैसी तस्वीरें सामने आई हैं, उससे लगता है कि Galaxy Watch 6 में सिल्वर, ब्लैक और क्रीम, तीन रंगों के विकल्प होंगे। वहीं, Galaxy Watch 6 Classic में ब्लैक और सिल्वर रंग देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं, कि Galaxy Watch 6 40mm और 44mm दो विकल्पों के साथ आ सकती है। वहीं, Galaxy Watch 6 Classic 43mm और 47mm के आकारों में पेश की जा सकती है। स्क्रैच से बचाने के लिए इनके डिस्प्ले पर सैफायर लेंस की सुरक्षा मिल सकती है।

Galaxy Watch 6 सीरीज़

Exynos W930 चिप के साथ हो सकती लॉन्च

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब Samsung की आने वाली स्मार्टवॉच की जानकारियां लीक हुई हों। पिछले महीने Galaxy Watch 6 Classic के 3D CAD रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए थे। इसमें दिखाया गया था कि Classic में फिजिकल रोटेटिंग बेजल भी हैं, जो Samsung स्मार्टवॉच के चाहने वालों को खासा पसंद हैं। कंपनी की ये नयी Galaxy Watch 6 सीरीज़ Exynos W930 चिप के साथ लॉन्च हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Apple Music सर्विस का बिना किसी भुगतान के 3 महीन तक मिलेगा आनंद, ये करना होगा

इन दोनों मॉडलों में हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, बॉडी कम्पोज़िशन एनालिसिस (शरीर संरचना विश्लेषण), GPS, स्लीप ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक वर्कआउट ट्रैकिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मौजूद हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Watch 6 में फास्ट चार्जिंग स्पीड नहीं होगी। इसकी वायरलेस चार्जिंग 10W तक ही सीमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imageलीक हुई Samsung Galaxy S23 की प्रमोशनल तस्वीरें सामने आई यह खबरें, जानिए यहाँ

The Samsung Galaxy S23 अगले साल की 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की प्रमोशनल तस्वीरें हमारे सामने आ गयी हैं। लीक तस्वीरों में Samsung Galaxy S23 के संबंध में कुछ अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इनमें Samsung Galaxy S23 Ultra के कलर और डिज़ाइन की …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S23 Ultra की पहली झलक सामने आयी

Samsung की नयी Galaxy S-सीरीज़ की खबरें आनी शुरू हो गयी हैं। नयी Galaxy S23 सीरीज़ के S23 Plus की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं और अब हम इस सीरीज़ के टॉप मॉडल यानि Galaxy S23 Ultra की एक्सक्लूसिव तस्वीरें लाये हैं, जिनमें इसका डिज़ाइन विस्तार से समझा जा सकता है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Discuss

Be the first to leave a comment.