सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 23 जून को ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan (किसी का भाई किसी की जान) थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आने वाली है। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने KKBKKJ मोशन पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म ZEE5 प्लैटफॉर्म पर 23 जून से स्ट्रीम की जाएगी।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर ZEE5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि SKF के साथ अपनी पार्टनरशिप के तहत फिल्म को अपने मंच पर लाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा, “भाई की फिल्म में हमेशा दर्शकों के लिए बहुत कुछ होता है, फिर चाहे सलमान खान का जबरदस्त एक्शन हो, करिश्माई किरदार हो या उनका भावनात्मक बंधन। वो हमेशा ही दर्शकों के पसंदीदा सुपरस्टार बने रहेंगे। उनकी फिल्मों के साथ अपने पिछले अनुभव को ध्यान में रखते हुए हमें भरोसा है कि ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ हमारे ओटीटी मंच पर दर्शकों को खुश कर देगी।”

ये भी पढ़ेंः Apple Music सर्विस का बिना किसी भुगतान के 3 महीन तक मिलेगा आनंद, ये करना होगा

किसी का भाई किसी की जान में साउथ के स्टार दग्गुबाती वेंकटेश भी बतौर अभिनेता शामिल हैं, जिन्होंने ने कहा कि, “फिल्म को इसमें शामिल सभी लोगों के ढेर सारे प्यार के साथ दर्शकों के लिए तैयार किया गया है। इसकी डिजिटल रिलीज के साथ हम सच में दुनिया भर के दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।”

बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भाग्यश्री, अभिमन्यु सिंह, रोहिणी हट्टंगडी और विजेंद्र सिंह ने भी काम किया है।

दुनियाभर में कर चुकी है करीब 185 करोड़ का बिजनेस

इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी। हालांकि, धीरे-धीरे इसका कलेक्शन गिरता गया। फिल्म द केरला स्टोरी के बाद आई दो फिल्मों ने इसके बिज़नेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः Instagram लाया नया फीचर, यूजर IG नोट में सेट कर सकते अपने पसंदीदा गाने

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म ने दुनिया भर में 184.60 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में एक ईमानदार इंसान की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार और चाहने वालों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अब इसी कहानी को आप आराम से अपने घर पर देख सकते हैं।

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

Imageकैसे करे Aarogya Setu एप्लीकेशन का इस्तेमाल

आज सुबह COVID-19 या निजी भाषा में कहेंतो Corona Virus की रोकथाम के लिए प्राइम मिनिस्टर श्री नरेंद्र मोदी जी ने लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है। इसी के चलते उन्होंने प्रत्येक भारतीय को भारतीय सरकार द्वाराकी गयी Aarogya Setu एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद उसको …

ImageAmazon ने लांच की नयी Fire Tv Stick जिसमे मिलेगा 4K, HDR और Dolby Atmos सपोर्ट भी

इस दिवाली के मौके पर Amazon ने अपनी नयी Fire TV Stick को लांच कर दिया है जो अब आपके 4K टेलीविज़न के साथ भी आराम से काम करेगी। स्टिक के साथ-साथ कंपनी ने Alexa Voice Remote का एक अपग्रेड वर्जन भी लांच कर दिया है। यह नयी लांच की गयी Fire TV Stick तीन …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.