Instagram लाया नया फीचर, यूजर IG नोट में सेट कर सकते अपने पसंदीदा गाने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram एक के बाद एक नए अपडेट्स देकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अपनी लोकप्रियता को कम नहीं होने दे रहा है। अब Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Instagram यूजर्स के लिए एक नए दिलचस्प अपडेट की घोषणा की। उनके मुताबिक, यूजर्स अब अपने Instagram नोट्स में म्यूजिक क्लिप भी जोड़ सकते हैं। टेक्स्ट मैसेज या इमोजी के साथ नोट्स में 30 सेकंड तक का म्यूजिक जोड़ा जा सकता है। म्यूजिक के साथ Instagram नोट 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा।

Instagram नोट्स एक आसान सा फीचर है, जो चैट (DM) सेक्शन में दिखाई देता है। पहली बार इसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। पहले तक नोट्स में छोटे टेक्स्ट आधारित स्टेटस और इमोजी लगाए जा सकते थे। हालाँकि, अब Instagram यूजर्स को प्लैटफॉर्म की म्यूजिक लाइब्रेरी से लोकप्रिय गाने और ऑडिया बिट्स शेयर करने की मंजूरी देगा। नोट्स आपको गायब होने वाले टेक्स्ट और इमोजी पोस्ट करने की अनुमति देते हैं और यह सिर्फ 60 शब्दों तक ही सीमित है।

ये भी पढ़ेंः Realme Narzo 60 में मिलेगा नया चिपसेट, इस बार कम दाम में मिलेंगे धांसू फ़ीचर

नोट्स को कभी भी हटाया या बदला जा सकता है। यूजर यह भी तय कर सकता है कि इनको कौन एक्सेस कर सकता है। इस नए फीचर को Android और ios दोनों डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आइए जानते हैं कि कैसे म्यूजिक को Instagram नोट्स में जोड़ा जा सकता है।

इस तरह करें ऐड

अपने Instagram नोट्स में 30 सेकेंड की म्यूजिक क्लिप जोड़ना बहुत आसान है। बस इन चरणों का पालन करें।

  • Instagram खोलें और चैट विंडो पर जाएं।
    ऊपर बाएं कोने में ‘+’ आइकन पर क्लिक करें, जो “आपके नोट्स” कहताते हैं।
    “ऐड म्यूजिक” का विकल्प चुनें।
    वो म्यूजिक चुनें, जिसे आप ऐड करना चाहते हैं।
    अगर आप चाहें तो टेक्स्ट लिखें और इमोजी डालें।
    अपने इंस्टाग्राम नोट को लाइव करने के लिए “शेयर” पर टैप कर दें।

आपके द्वारा शेयर किया गया गाना अपने आप नहीं चलेगा। स्निपेट को सुनने के लिए आपके फ्रेंड्स को नोट्स अपडेट पर टैप करना होगा। कई भाषाओं में नोट्स को ट्रांसलेट करने के लिए जल्द ही एक ट्रांसलेट बटन के भी जोड़े जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः Nothing Phone 2 की लॉन्च डेट सामने आयी, क्या ये दूसरा ट्रांसपेरेंट भी होगा सफल?

ये सुविधा अब सभी के लिए उपलब्ध है इसलिए आगे बढ़ें और म्यूजिक के साथ नोट्स शेयर करने की कोशिश करें। अगर आपको अपने Instagram नोट्स में म्यूजिक जोड़ने का विकल्प नहीं मिलता है तो अपने ऐप को App Store या Google Play Store से अपडेट करके देखें।

Related Articles

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

Imageऐसे करें Instagram के नए फीचर नोट्स (Notes) का इस्तेमाल

इंस्टाग्राम समय- समय पर अपने यूज़र्स के मनोरंजन के लिए App में कुछ न कुछ अपडेट्स करता रहता है। कंटेंट शेयरिंग App Instagram ने नोट्स (Notes) के नाम से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर के जरिए अब इंस्टाग्राम यूज़र बिना DM (Direct Message) या स्टोरी पोस्ट किए भी अपने फॉलोवर्स …

ImageiOS यूज़र्स के लिए WhatsApp ने रोलआउट किया WhatsApp Voice Status फीचर

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो इस लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन में एक नई सुविधाएं की पेशकश करता है। इस नए फीचर की मदद से उपयोगकर्ता अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ वॉइस स्टेटस अपडेट पोस्ट कर पाएंगे। इस बीच, कुछ अपडेट के बाद में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए WhatsApp …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.