Realme Narzo 60 में मिलेगा नया चिपसेट, इस बार कम दाम में मिलेंगे धांसू फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी Narzo सीरीज़ को काफी तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। किफायती रेंज में Narzo N55 और Narzo N53 को लॉन्च करने के बाद, कंपनी अब Narzo 50 के सक्सेसर Narzo 60 5G को लाने की तैयारी में है। हालांकि Narzo N सीरीज़ में आये फ़ोन एंट्री-लेवल फ़ोन हैं और ये आने वाला स्मार्टफोन इनसे बेहतर और थोड़ा महंगा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया है, जहां से पता चला है कि इसमें MediaTek का नया चिपसेट Dimensity 6020 होगा। इसके अलावा फ़ोन के अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं।

Geekbench पर नज़र आया Realme Narzo 60

Realme Narzo 60 को गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX3750 के साथ देखा गया है। यहां CPU का नाम ARM MT6833 है, जिसके 6 कोर की स्पीक 2.0 GHz और 2 कोरों की क्लॉक स्पीड 2.2 GHz है। चिपसेट की डिटेल के अनुसार ये MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा ये फ़ोन यहां 8GB रैम के साथ लिस्ट है और इसमें Android 13 चिपसेट मिलेगा। गीकबेंच पर इस फ़ोन का सिंगल स्कोर 714 पॉइंट और मल्टी स्कोर 1868 पॉइंट्स है।

Realme Narzo 60 गीकबेंच पर नज़र आया

Realme Narzo 60 5G स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग में फ़ोन को आप 8GB रैम के साथ देख सकते हैं, लेकिन आ रही खबरों के अनुसार कंपनी इसे 6GB रैम विकल्प में भी लॉन्च कर सकती है। साथ ही फ़ोन में 6.43 इंच की sAMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं और इसमें डिस्प्ले में आपको 8MP का पंच-होल सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फ़ोन में रियर पैनल पर 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर आने के आसार हैं।

अगर आप गौर करें तो, इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फ़ीचर चीन में लॉन्च हो चुके Realme 11 जैसे हैं और अगर ये इसी फ़ोन का रिब्रांडेड वर्ज़न हुआ तो इसकी कीमतें भी भारत में लगभग 18,000 रूपए के आस-पास होंगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme Narzo10, Narzo 10A हुए MediaTek चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज आखिरकार दो बार की गयी देरी के बाद Realme की Nazro सीरीज को इंडिया में ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया गया है। जैसा की पहले ही साफ़ कर दिया था इस सीरीज में Narzo 10 और 10A को पेश किया गया। यह सीरीज एंट्री लेवल सेगमेंट में युवा वर्ग को ध्यान में …

ImageRealme Narzo 50 सीरीज़ भारत में मात्र 13,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

Realme ने अभी अभी भारत में Narzo 50 सीरीज़ के दो स्मार्टफोनों, Realme Narzo 5G और Realme Narzo 50 Pro 5G को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन किफ़ायती रेंज में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, Android 12 OS और ओक्टा कोर MediaTek Dimensity चिपसेट जैसे फीचरों के साथ उपलब्ध होंगे। इन्हें आप Amazon पर खरीद पाएंगे। आइये इनके …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.