Apple Music सर्विस का बिना किसी भुगतान के 3 महीन तक मिलेगा आनंद, ये करना होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दुनिया की सबसे प्रीमियर म्यूजिक सर्विस में से एक Apple Music अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं का आनंद देने के लिए राशि चार्ज करता है। यही नहीं, इसे इस्तेमाल करने के लिए भी आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। वहीं, Spotify सभी यूजर्स को एक विज्ञापन वाला मुफ्त सब्सक्रिप्शन देता है। हालांकि, अगर आप Apple का फोन रखते हैं और इसका भुगतान किए बगैर पहले कुछ दिन तक Apple Music इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Apple यूजर्स के पास 3 महीने का सब्सक्रिप्शन पाने का बढ़िया मौका है।

दूसरी प्रीमियर स्ट्रीमिंग सेवाओं की तुलना में Apple Music आपको लंबा ट्रायल पीरियड देता है। इसके लिए आपको किसी तरह की जटिल प्रक्रिया से होकर नहीं गुज़रना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यूज़र 6 महीने तक मुफ्त Apple Music सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए शर्त के रूप में आपको कंपनी का प्रोडक्ट खरीदना होगा।

ये भी पढ़ेंः Instagram लाया नया फीचर, यूजर IG नोट में सेट कर सकते अपने पसंदीदा गाने

नए AirPods, HomePod, या Beats ईयरफ़ोन खरीदने के बाद आप 6 महीने के Apple Music सब्सक्रिप्शन के हकदार होंगे, लेकिन ऐसा तब ही होगा, जब आप कंपनी की आवश्यकताओं को पूरा करते हों। फिर भी अगर आप बिना कंपनी का कोई नया प्रोडक्ट खरीदे हुए 3 महीने का मुफ्त Apple Music सब्सक्रिप्शन पाना चाहते हैं तो ये कैसे संभव होगा, हम आपको बताते हैं।

इस तरह हासिल कर सकते 3 महीने का सब्सक्रिप्शन

यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको Shazam ऐप डाउनलोड करना होगा। Apple के स्वामित्व वाला गाना-पहचानने वाला ऐप आपको प्रमोशनल ऑफर के तहत तीन महीने तक का Apple Music सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः प्रीमियम फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देने आ रहा है Realme GT Neo 5 Pro

हालांकि, यह मुफ्त सब्सक्रिप्शन बस कुछ दिनों का मेहमान ही लग रहा है। ऐसे में किसी को नहीं पता ये कब खत्म होगा इसलिए अच्छा है कि आप इसका जितनी जल्दी हो सके फायदा उठा लें। इसका लाभ उठाने के लिए आपके पास iPhone या iPad या Mac होना चाहिए। हो सकता है कि यह एंड्राइड पर काम ना करें।

  • सबसे पहले अपने iPhone पर Shazam ऐप खोलें और किसी भी संगीत, गीत या धुन की पहचान करना शुरू कर दें।
  • वैकल्पिक रूप से आप कंट्रोल सेंटर को नीचे की ओर ड्रैग करें और Shazam आइकन पर टैप करें।
  • दोनों ही मामलों में सॉन्ग की पहचान होने पर आपको एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। ऐप खोलने के लिए इसे टैप करें।
  • अब आगे बढ़ते हुए गाने की डिटेल्स खोलें।
  • सामने उस ऑफर के बारे में बताते हुए एक बैनर नज़र आएगा, जिसके जरिए 3 महीने तक का निःशुल्क Apple Music सब्सक्रिप्शन मिल सकता है।
  • फिर उस बैनर पर टैप करें, जो आपको Apple Music ऐप पर ले जाया जाएगा।
  • अगर आप उसके लिए योग्य हैं तो ऑफर आपके खाते में लागू हो जाएगा और आपको पेमेंट प्रमाणित करने के लिए कहेगा।
  • आगे जाने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके Apple खाते में एक वैध भुगतान विकल्प जुड़ गया है या नहीं।
  • प्रमाणीकरण के लिए संकेत आपको दिखाएगा कि आपका सब्सक्रिप्शन कब तक मुफ्त रहेगा।
  • पेमेंट को Face ID, Touch ID या Apple ID पासवर्ड का उपयोग करके प्रमाणित करें और 3 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

ImageAirtel दे रहा है पोस्टपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त

एयरटेल ने अगस्त में घोषणा की थी कि कंपनी चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स पर ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स का ऑफर देगी। हालांकि कंपनी ने इन प्लान्स के कीमत की घोषणा नहीं की थी। कुछ हफ्ते पहले, एयरटेल ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की थी। पार्टनरशिप के तहत, एयरटेल ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड …

Imageकैसे पाएँ फ्री में Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन; जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग के शौक़ीन है तो आप निश्चित रूप से Amazon Prime या Netflix का उपयोग करते होंगे। यदि आप सामान्य रूप से Netflix की सदस्यता लेते है तो आपको न्यूनतम 500 रुपए प्रति माह खर्च करने पड़ते है और Amazon Prime अब सिर्फ 129 रुपए प्रति माह पर भी उपलब्ध है। …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.