iQOO Neo 7 Pro दो रंगों में होगा लॉन्च, रैम और स्टोरेज का भी हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय स्मार्टफोन के बाज़ार में iQOO अगले माह की शुरुआत में अपना नया फोन iQOO Neo 7 Pro लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च, बिक्री की तारीख और मुख्य स्पेसिफिकेशनों का खुलासा कर चुकी है। अब इसके रंग, रैम और स्टोरेज की जानकारी भी सामने आयी गयी है। यह फोन नारंगी रंग के साथ काले रंग के वैरिएंट में भी पेश किया जाएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा, मोबाइल से कर सकेंगे यात्रा

iQOO ने मई-2023 में पुष्टि की थी कि वह भारत में iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन 4 जुलाई को लॉन्च करेगा। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन के रैम, स्टोरेज और रंग के विकल्प का खुलासा किया है। IQOO ने पहले डिवाइस के चिपसेट और फास्ट-चार्जिंग विवरण की पुष्टि की थी। बाद में Amazon India ने डिवाइस के रंग विकल्पों का खुलासा किया।

यह स्मार्टफोन डार्क स्टॉर्म (काला) और फीयरलेस फ्रेम (नारंगी) रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। Amazon India ने दोनों रंग विकल्पों में स्मार्टफोन के रेंडर का खुलासा किया है। फियरलेस फ्लेम वेरिएंट में लेदरेट बैक पैनल होगा।

मुकुल शर्मा ने यह भी बताया कि कंपनी डिवाइस को 128GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम में लॉन्च करेगी। दूसरा वैरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से साझा किए गए आधिकारिक टीज़र से पता चलता है कि नारंगी रंग के वैरिएंट के पिछले हिस्से में लेदर फिनिश है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO Neo 7 Pro को 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पूर्ण HD+ रिज़ॉल्यूशन से लैस करने की संभावना है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16-megapixel का फ्रंट कैमरा होगा। स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50-megapixel प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप होगा। सेंसर को 8-megapixel अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2-megapixel मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Vivo V29 5G लॉन्च से पहले IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नज़र

इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और 5000mAh की बड़ी बैट्री होगी। कंपनी का कहना है कि यह 8 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसे पूरा चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम का समय लगेगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ आएगा, जिसमें vanilla Neo 7 डिवाइस की तरह कंट्रोल फीचर भी होगा। इसमें इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप (IG Chip) मिलेगी।

Related Articles

ImageiQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में : iQOO 16 के लिए भारत में आपका इंतज़ार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि ताज़ा लीक के अनुसार इसका लॉन्च अब जनवरी 2027 में हो सकता है। पिछले साल इसी हफ्ते, 26 नवंबर को iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया था। वहीँ इस बार कंपनी iQOO 16 को पहले Malaysia …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

Discuss

Be the first to leave a comment.