Vivo V29 5G लॉन्च से पहले IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo अपने स्मार्टफोन्स का विस्तार करने वाला है। कंपनी जल्द ही V29 सीरीज़ को पेश कर सकती है, जिसमें Vivo V29, Vivo V29 Pro और Vivo V29 Lite आने के आसार हैं। तीनों डिवाइस में से V29 5G पहले ही Geekbench और Bluetooth SIG वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। अब यह डिवाइस IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नज़र आया है।

ये भी पढ़ेंः Netflix और Prime Video का आनंद मुफ्त में उठाना चाहते हैं ? ये हैं आसान टिप्स

V2250 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर Vivo V29 5G देखा गया था। IMDA सर्टिफिकेशन के मुताबिक, ये डिवाइस WLAN, ब्लूटुथ और NFC सपोर्ट के साथ आएगी। सर्टिफिकेशन में इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी गई। बस इतनी पुष्टि की गई कि यह डिवाइस सबसे पहले सिंगापुर में लॉन्च की जाएगी।

V29 5G की हालिया Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर होगा और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 8GB रैम मिल सकती है।

Vivo V29 और V29 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo V29 Pro 5G, 12GB RAM तक की रैम के साथ आएगा और इसमें 256GB तक की स्टोरेज क्षमता होने की उम्मीद है। 5,000mAh बैट्री से सुसज्जित डिवाइस में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-megapixel का फ्रंट कैमरा आने के आसार हैं, जबकि रियर कैमरे के सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट करने के साथ 64-megapixel का मुख्य लेंस होगा।

यह डिवाइस FunTouch OS 13 पर चलेगी, जो लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस Pro वैरिएंट में कर्व्ड 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले, FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फ़ोन में Dimensity 8200 चिपसेट मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः जुलाई में आ रहा है नया Nord फ़ोन, कंपनी ने दिया पहला टीज़र

वहीँ Vivo V29 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1080×2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट आएगा। Android 13 पर काम करने वाले इस डिवाइस में 64-megapixel का प्राइमरी, 8-megapixel का अल्ट्रा वाइड, 2-megapixel डेप्थ और 2-megapixel मैक्रो कैमरा आने की सम्भावना है। वहीँ सेल्फी के लिए आपको सामने 32-megapixel का पंच-होल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। V29 5G में 4500Mah की बैट्री के 33W फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

Related Articles

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imageजून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in June 2023

मई 2023 का महीना स्मार्टफोनों से भरा हुआ रहा है। इस महीने में ढेरों बेहतरीन फ़ोन जैसे Google Pixel 7a, Pixel Fold, Poco F5, Redmi A2 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुए। इसके अलावा Pixel Fold और Realme 11 सीरीज़ जैसे स्मार्टफोनों ने विश्व स्तर पर एंट्री ली। लेकिन जून 2023 का महीना भी खाली …

ImageIMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट नज़र आया POCO X5 GT, जल्द ही लॉन्च हो सकता है फोन

POCO ने हाल ही में भारत और यूरोप में X5 सीरीज लॉन्च की है। वहीं भारत में सीरीज़ के केवल एक फोन POCOX5 Pro को लॉन्च किया गया है, और यूरोपीय बाजार में POCO X5 5G को पेश किया गया है। अब खबर है, कि कंपनी जल्द ही X5 सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.