जुलाई में आ रहा है नया Nord फ़ोन, कंपनी ने दिया पहला टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 3 लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है, लेकिन अब कंपनी इसे जुलाई में दुनियाभर में लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्च की तारीख़ अभी कंपनी द्वारा सामने नहीं आयी है, लेकिन इसका पहला टीज़र आ गया है। साथ ही OnePlus Community पर भी इसका पेज लाइव हो चुका है। इससे पहले कंपनी Nord सीरीज़ के OnePlus Nord 3 CE Lite 5G फोन को बाज़ार में उतार चुकी है। अब कंपनी ने कम्युनिटी फोरम पर टीज़ करके यह साफ कर दिया कि वह अगले माह OnePlus Nord 3 पेश करेगी।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ की तस्वीरें हुईं लीक, ये हो सकती हैं विशेषताएं

OnePlus ने कम्युनिटी वेबसाइट पर ‘The Lab–The Next Nord’ के नाम एक कैंपेन भी शुरू किया है, जिसके तहत नए Nord फ़ोन के लॉन्च की जानकारी दी गई। कंपनी ने इस कैंपेन की टाइमलाइन की भी जानकारी दी। इस कैंपेन में सभी लोग भाग ले सकते हैं। आप 18 से 25 जून के बीच OnePlus Community फोरम पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, 26 जून को इनमें से कुछ लोगों को इस नए फ़ोन के रिव्युर के तौर पर चुना जायेगा, 27 को इनकी घोषणा होगी और 28 को इन्हें नया Nord फ़ोन भेजा जायेगा और जुलाई में इनके रिव्यु लाइव लिए जायेंगे। इस योजना के अनुसार ये साफ़ अंदेशा मिलता है कि भारत, यूरोप और एपेक (APAC) देशों में Nord 3 जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus Nord 3 और चीन में पहले लॉन्च किए गए OnePlus Ace 2V के बीच कई सारी समानताएं देखी जा सकती हैं। हालांकि, इनमें सबसे बड़ा अंतर कैमरे में हो सकता है। खबरों के अनुसार, Nord 3 में 16MP का फ्रंट कैमरा और ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो शूटर कैमरा होगा। इसके विपरीत, Ace V2 में OIS के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा है।

कंपनी इस फोन का बेस मॉडल 128GB मेमोरी और 8GB रैम के साथ उतार सकती है। वहीं, टॉप-टियर स्टोरेज विकल्प में 256GB की मेमोरी और 16GB रैम की पेशकश की जा सकती है। फोन के बेस वैरिएंट की कीमत यूरोप में करीब 39,000 रुपये यानी 449 यूरो हो सकती है। इसका दूसरा वैरिएंट 48,800 रुपये यानी 549 यूरो की कीमत के साथ उतारा जा सकता है। भारत की बात करें OnePlus Nord 3 की कीमत यहां 32,000 से 35,000 रूपए के आस-पास रहेगी।

OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Nord 3 में 2772×1240 पिक्सल के FHD+रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः OMG 2 OTT Release Date: Oh My God की दूसरी डोज़ के लिए तैयार हैं आप?

इसकी बैट्री 5,000mAh की दी जाएगी, जिसको तेज़ी से चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस चार्जर दिया जा सकता है। इसका सॉफ्टवेटर Android 13 पर आधारित Oxygen OS 13 based पर काम कर सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर, और 5G जैसी खूबियां हो सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOnePlus Nord 3 की इस बार धमाकेदार फीचरों के साथ होगी एंट्री, लीक हुए फ़ोन के नए स्पेसिफिकेशन

OnePlus ने भारत में Nord 2 को 2021 में लॉन्च किया और उसके बाद 2022 में हमें Nord 2T देखने को मिला। हालांकि इस सीरीज़ के अगले फ़ोन OnePlus Nord 3 के आने में थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इससे सम्बंधित कई रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। पहले आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन Dimensity …

ImageOnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 की डिटेल हुईं लीक

OnePlus भी इस साल में काफी तेज़ी से काम कर रहा है। लीक रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus 10 Pro के बाद, अब कंपनी अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोनों पर काम शुरू कर चुकी है। इंटरनेट पर आज नए फ़ोन, जिसका नाम OnePlus Nord 2T है, के लीक नज़र आये है। साथ ही OnePlus Nord CE 2 …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.