OnePlus Nord 3 की इस बार धमाकेदार फीचरों के साथ होगी एंट्री, लीक हुए फ़ोन के नए स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में Nord 2 को 2021 में लॉन्च किया और उसके बाद 2022 में हमें Nord 2T देखने को मिला। हालांकि इस सीरीज़ के अगले फ़ोन OnePlus Nord 3 के आने में थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इससे सम्बंधित कई रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। पहले आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आने वाला था और हाल ही में सामने आयी नयी रिपोर्ट बताती हैं, कि इसमें ओक्टा कोर Dimensity 9000 चिपसेट होगा। अगर ये सही है, तो OnePlus Nord 2T (Dimensity 1300) के मुकाबले इसमें आपको काफी पावरफुल चिपसेट मिल रहा है।

इसके अलावा पिछली रिपोर्ट के अनुसात फ़ोन में Dimensity 8100 चिपसेट के साथ इसमें 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की भी ख़बर थी, लेकिन नयी लीक बताती हैं कि अब ये फ़ोन 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

ये पढ़ें: 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत का पहला टैबलेट है OnePlus Pad, OnePlus Buds Pro 2 ने भी दी दस्तक

OnePlus Nord 3

प्रचलित टिपस्टर OnLeaks द्वारा भी इस स्मार्टफोन के कुछ ख़ास स्पेसिफिकेशन सामने आये हैं। इनके अनुसार, OnePlus Nord 3 में 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बड़ी 5000mAh की बैटरी मौजूद होगी। इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी 50MP सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा सेल्फी के लिए यहां भी 16MP का ही कैमरा कंपनी दे सकती है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा फ़ोन दो स्टोरेज वैरिएंट के साथ बाज़ार में आ सकता है, जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज।

अब अगर इसके लॉन्च की बात करें तो, OnePlus के पहले आये Nord फ़ोन जून / जुलाई में दस्तक देते हैं। आसार हैं कि इस बार भी कंपनी OnePlus Nord 3 को इसी समय पर लॉन्च करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageOnePlus कम दामों पर जल्दी ही भारत में लाएगा OnePlus Nord 2T; लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें लीक

OnePlus Nord 2 सीरीज़ में दूसरा फ़ोन OnePlus Nord 2T पिछले महीने ही विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की बारी है। हालांकि विश्व स्तर के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। …

ImageOnePlus का धमाका ! 150W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 8100 के साथ करने जा रहा फ़ोन लॉन्च

OnePlus इस साल बहुत तेज़ी से काम कर रहा है। पहले OnePlus 9RT, फिर विश्व स्तर पर OnePlus 10 Pro और हाल ही में भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 5G के बाद कंपनी फिर अगले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में आया Nord CE 2 एक अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products