लॉन्च से पहले ही Flipkart पर नज़र आये Moto Edge 50 Pro के स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्दी ही अपनी नयी Edge 50 सीरीज़ भारत में पेश कर सकता है। इस सीरीज़ में सबसे पहला नाम Motorola Edge 50 Pro का सामने आ रहा है। कंपनी ने इस फ़ोन का टीज़र अपने X अकाउंट से शेयर किया है। हालांकि लॉन्च की तारीख़ साझा करने के बाद, फ़ोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर भी लाइव हो गयी है, जहां से इसके मुख्य फ़ीचर लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं।

Moto Edge 50 Pro

कंपनी ने इस फ़ोन को लेकर कई टीज़र साझा किये हैं, जिसमें कैमरा टीज़र, फ़ोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के होने की घोषणा भी हो चुकी है। इसके अलावा फ़ोन के कैमरा को लेकर कंपनी ने इसे दुनिया का पहला AI पावर्ड कैमरा के साथ आने वाला फ़ोन भी कहा है।

Motorola Edge 50 Pro स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले आ सकती है। ये स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलेगी। इसके अलावा इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा भी है। साथ ही कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला PANTONE वैलिडेटेड डिस्प्ले, कैमरा और PANTONE वैलिडेटेड कलर के साथ आने वाला फ़ोन है।

फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा और साथ में 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर यहां फिट किया गया है। हालांकि तीसरे सेंसर की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आयी है। आसार हैं कि ये डेप्थ सेंसर होगा। कैमरा फीचरों में AI सपोर्ट, ऑटो फोकस ट्रैकिंग, 50X हाइब्रिड ज़ूम, इत्यादि शामिल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageMoto Edge 30 के लॉन्च से पहले ही मुख्य फ़ीचर लीक हुए, मिड-रेंज बाज़ार में जल्दी होने वाला है लॉन्च

Motorola, जिसने हाल ही में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ दुनिया का पहला फ़ोन Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) लॉन्च किया, अब एक मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ये स्मार्टफोन इस प्रीमियम Pro वैरिएंट का ही बेस मॉडल कहा जा सकता है, जो 25-30,000 के बजट में पेश किया जा सकता है। …

ImageFlipkart से हुई बड़ी गलती, लॉन्च से पहले ही खोल डाला इस स्मार्टफोन का ये राज़

Moto Edge 40 के भारत का लॉन्च नज़दीक ही है और फ़ोन के बारे में खबरें भी काफी समय से आ रही हैं। लेकिन इस बार इस स्मार्टफोन की ये ख़बर Flipkart द्वारा सामने आयी है और वो भी गलती से। कुछ समय पहले ही Flipkart पर इस स्मार्टफोन का पेज लाइव हुआ है, जिसमें फ़ोन …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.