Flipkart से हुई बड़ी गलती, लॉन्च से पहले ही खोल डाला इस स्मार्टफोन का ये राज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto Edge 40 के भारत का लॉन्च नज़दीक ही है और फ़ोन के बारे में खबरें भी काफी समय से आ रही हैं। लेकिन इस बार इस स्मार्टफोन की ये ख़बर Flipkart द्वारा सामने आयी है और वो भी गलती से। कुछ समय पहले ही Flipkart पर इस स्मार्टफोन का पेज लाइव हुआ है, जिसमें फ़ोन 23 मई, 2023 को लॉन्च होगा ये और साथ में इसके सभी स्पेसिफिकेशन बताये गए हैं। लेकिन अब Flipkart ने गलती से इस स्मार्टफोन के एक बैनर में फ़ोन की कीमत की जानकारी दे दी है।

Moto Edge 40 की कीमत की जानकारी एक ट्विटर यूज़र करन मिस्त्री ने अपने अकाउंट से ये स्क्रीनशॉट शेयर करके दी है। इस स्क्रीनशॉट में Moto Edge 40 की कीमत 27,999 रूपए बतायी गयी है और नीचे ये भी लिखा है, कि ये बैंक ऑफरों के साथ है। लेकिन कौन से बैंक के साथ कितना ऑफर है, इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा इससे ये भी पता चलता है कि फ़ोन के प्री-आर्डर 23 मई से ही शुरू हो जायेंगे। साथ ही इस बैनर के अनुसार फ़ोन पर 2,000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर भी है।

Motorola Edge 40 स्पेसिफिकेशन

Moto Edge 40 दुनियाभर में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन है। इसमें 6.55-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। अगर ये फ़ोन इसी कीमत पर आता है, तो इस कीमत पर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने पहला फ़ोन होगा। इसकेल अलावा इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। फ़ोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज आएगी।

लेकिन यहां आपको एक चीज़ खलेगी कि इस कीमत पर भी Edge 40 में केवल ड्युअल रियर सेंसर हैं। इसके रियर पैनल पर एक 50MP मुख्य कैमरा (OIS) के साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। हालांकि जिन्हें सेल्फी का शौक है, उनके लिए यहां 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 4400mAh की बैटरी है, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस 5G फ़ोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, Android 13 आधारित MyUX स्किन जैसे फ़ीचर भी हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageRealme 5 और Realme 5 Pro होंगे इंडिया में 20 अगस्त को लांच: होगा रियलमी का पहला क्वैड-कैमरा स्मार्टफोन

इस साल Realme ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश किये है जिसमे पहला पॉप-अप कैमरा फोन Realme X भी शामिल है। पिछले महीने फोन लांच करने के बाद एक बाद फिर Realme अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयर है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart ने टीजर जारी करते हुए बताया …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.