Netflix और Prime Video का आनंद मुफ्त में उठाना चाहते हैं ? ये हैं आसान टिप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Netflix और Amazon Prime Video भारत में काफी प्रचलित OTT चैनल हैं और दोनों ही लगभग हर सप्ताह कुछ नया कंटेंट अपने उपभोक्ताओं के लिए लाने की कोशिश करते हैं। इन दोनों ऐप्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं में भी वेब-सीरीज़ व फिल्में देख सकते हैं। दोनों OTT ऐप्स, Prime Video और Netflix के कई सब्सक्रिप्शन प्लान हैं, लेकिन आप इनका कंटेंट मुफ्त में भी देख सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे ?

Netflix और Amazon Prime Video को फ्री में कैसे देखें

इन दोनों OTT चैनलों को फ्री में देखने का एक मात्र तरीका है प्री-पेड या पोस्ट पेड, जिनके साथ ये OTT सब्सक्रिप्शन आपको मुफ्त मिलते हैं।

Jio के ग्राहक ऐसे देखें फ्री में Prime Video और Netflix

Jio के सभी उपयोगकर्ता, जो 699 रूपए का पोस्टपेड प्लान लेते हैं, उन्हें केवल Netflix और Amazon Prime Video ही नहीं, बल्कि JioCinema भी मुफ्त में देखने का मौका मिलता है, जिस पर आज कल काफी नया कंटेंट आ रहा है। इसके अलावा इस मासिक प्लान में आप अपने तीन घर के सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही इसमें 100GB डाटा और तीन अन्य सदस्यों को कुल 15GB डाटा मिलता है।

इसके अलावा Jio के 1499 रूपए के प्लान में भी आपको 199 रूपए का Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 999 रूपए का Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन और 399 रूपए का Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। साथ ही इसमें आप Jio Cinema और JioTV भी फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।

Prime Video और Netflix फ्री में कैसे देखें

Airtel ग्राहकों को भी फ्री में मिल सकता है Netflix और Prime Video का सब्सक्रिप्शन

Airtel के 499 रूपए, 599 रूपए और 999 रूपए के पोस्टपेड प्लानों के साथ Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। लेकिन अगर आपको Netflix और Prime Video दोनों का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में चाहिए, तो आपको Airtel का 1,199 रूपए का पोस्टपेड प्लान लेना होगा, जिसमें Hotstar भी 1 साल के लिए मुफ्त में मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 150GB डाटा मिलता है और आप 3 फैमिली ऐड-ऑन भी इसमें शामिल कर सकते हैं, जिनमें प्रत्येक को 30GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

Amazon 1-month free trial ऑफर

इसके अलावा Amazon अपने ग्राहकों को 1 महीने का Prime Video का ट्रायल (1-month free trial) मुफ्त में देता है, जिसे पाने के लिए केवल वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने अब तक Amazon पर रजिस्टर नहीं किया या अपना अकाउंट नहीं बनाया है। इसके लिए आप किसी अन्य घर के सदस्य जिन्होंने Amazon में अकाउंट नहीं बनाया है, के द्वारा वेबसाइट पर जाकर Amazon Prime Video को 1 महीने तक मुफ्त में देखने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा Netflix और Amazon Prime Video देखने के लिए आपको इनका सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा, जिनकी कीमतें नीचे आप देख सकते हैं।

Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन प्लान Netflix सब्सक्रिप्शन प्लान
299 रूपए – (30 दिन)149 रूपए- Netflix मोबाइल प्लान (30 दिन)
599 रूपए – (3 महीने)199 रूपए- बेसिक प्लान (30 दिन)
1,499 रूपए – (1 साल)499 रूपए- स्टैण्डर्ड प्लान
999 रूपए – Prime Lite – (1 साल)649 रूपए- प्रीमियम प्लान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageJio Fiber के इन प्लानों में हाई-स्पीड डाटा के साथ मिलेंगे Netflix, , Disney+ Hotstar और Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन

वर्क फ्रॉम होम के चलन के बाद, लगभग सभी घरों में इंटरनेट व्यवस्था है। साथ ही अब लोग OTT ऐप्स को टीवी पर चलाने के लिए भी केबल टीवी कनेक्शन छोड़कर Jio Fiber या अन्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले रहे हैं। अगर आप भी नया Jio Fiber कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं या …

ImageNetflix Vs Prime Video Vs Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान – Netflix का नया सस्ता प्लान, Prime Video सब्सक्रिप्शन की बढ़ी कीमतें – जानें आपके लिए क्या है बेहतर ?

पूरे भारत में धीरे धीरे लोग केबल टीवी को छोड़ स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज़्यादा करने लगे हैं और इसका बड़ा कारण ये है कि एक बार सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप सफर करते हुए फ़ोन पर और घर में टीवी पर इस स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप अपने …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products