40,000 रुपये से कम की कीमत पर भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 7 Pro 5G

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

4 जुलाई को भारतीय बाज़ार में iQOO Neo 7 Pro 5G लॉन्च होने वाला है। मिड रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत को लेकर टिपस्टर अभिषेक बराड़ ने खुलासा किया है कि यह डिवाइस भारत में 40,000 रुपये से कम दाम पर पेश की जाएगी।

टिपस्टर ने iQOO Neo 7 Pro 5G की अनुमानित कीमत 35,999 रुपये बताई है, जो कि बैंक ऑफर के बाद लगभग 33,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक कीमत की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ेंः आ रहा है मिड-रेंज फ़ोन OnePlus Nord CE 3, इन स्पेसिफिकेशनों के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोनों को देगा मात

इससे पहले, इस मिड रेंज स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशनों का खुलासा भी हो चुका है। हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन के रैम, स्टोरेज और रंग के विकल्प की जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी डिवाइस को 128GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम में लॉन्च करेगी। दूसरा वैरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।

यह स्मार्टफोन डार्क स्टॉर्म (काला) और फीयरलेस फ्रेम (नारंगी) रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। Amazon India ने दोनों रंग विकल्पों में स्मार्टफोन के रेंडर टीज़ भी किये हैं।

iQOO Neo 7 Pro स्पेसिफिकेशन (संभावित)

iQOO Neo 7 Pro को 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन से लैस करने की उम्मीद है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। हैंडसेट FunTouch OS 13 आधारित Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें सिक्योरिटी के लिहाज से अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा होगा। स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप होगा। सेंसर को 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2MP मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड की 10 सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं

इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और 5000mAh की बड़ी बैट्री होगी। कंपनी का कहना है कि यह 8 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसे पूरा चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम समय लगेगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ आएगा, जिसमें vanilla Neo 7 डिवाइस की तरह कंट्रोल फीचर भी होगा। इसमें इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप (IG Chip) मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO Neo 7 के बाद आ रहा है iQOO Neo 7T 5G; लीक हुई सारी स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Vivo ने भारत में फरवरी 2023 में ही iQOO Neo 7 को लॉन्च किया है और अब इस खबरें ये कहती हैं कि कंपनी इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन स्मार्टफोन iQOO Neo 7T 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है, लेकिन एक प्रचलित टिपस्टर द्वारा …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.