OnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर से बंद फ़ोन भी ढूंढा जा सकता है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर फोन घूमने पर यदि स्विच ऑफ हो जाता है, तो उसे ट्रेस करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या हो जब आपका फोन ऑफ होने पर भी उसे लोकेट किया जा सके, आपने सही पढ़ा, ये फीचर अब OnePlus 13 में शामिल होने वाला है, आगे OnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi A4 5G कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोन 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा, जानें फीचर्स

OnePlus 13 पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर

ये फीचर OxygenOS 15 के साथ पेश किया जाएगा, फीचर को Google’s Find My Device के माध्यम से उपयोग किया जाता है। इसे इसमें शामिल कर पाना Snapdragon 8 Elite चिपसेट के माध्यम से संभव हो पाया है, इसमें उपयोग होने वाला FastConnect 7900 इस फीचर को सपोर्ट कर सकता है। हालाँकि ये फीचर Google Pixel 9 और 8 सीरीज में पहले से मौजूद है। Google ने इस फीचर को बनाने के लिए ब्लूटूथ चिप को पावर देकर फोन के बंद होने के बाद भी डिवाइस की लोकेशन को ढूंढने का तरीका ढूंढ निकाला है।

यदि ग्लोबल लॉन्च के साथ ये फीचर इस फ़ोन में आ जाता है, और सही तरीके से काम करता है, तो ये OnePLus 13 यूजर्स के लिए एक राहत की सांस होगी, क्यूंकि यदि फ़ोन खो जाता है, या चोरी हो जाता है, तो बिना किसी परेशानी के उसके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।

OnePlus 13 ग्लोबल वैरिएंट में ये फीचर शामिल हो सकते हैं

फ़ोन को चीन में पेश किया जा चूका है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इसके ग्लोबल वरिएंट में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अतिरिक्त फ़ोन OxygenOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन होगा।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें कंपनी Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, LYT-600 3X टेलीफ़ोटो सेंसर, और 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर को शामिल कर सकती है। इन सब के अतिरिक्त इसमें कुछ खास AI फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर भारत में लॉन्च हुआ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageअपने फ़ोन में तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग, फ़ोन चोरी होने पर ऑनलाइन स्कैम या डाटा लीक का नहीं होगा कोई डर

स्मार्टफोन चोरी होना भारत में काफी आम बात हो गयी है। चोरी होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करने से सिम ब्लॉक होने तक आपका फ़ोन न जाने कहाँ पहुँच जायेगा। लेकिन ऐसे में कुछ साधारण सेटिंग्स पर ध्यान दें तो, चोरी करने वाला भी पछतायेगा और फ़ोन चोरी होने पर डाटा सुरक्षित रहेगा और …

Image150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

आज OnePlus का बहु-चर्चित फ़ोन OnePlus 10T लॉन्च हो गया है। फ़ोन को Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फ़ोन में 150W चार्जिंग, नेक्स्ट जनरेशन 3D कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर भी हैं, जिनके साथ ये फ़ोन कंपनी के अनुसार OnePlus 10 Pro से लगभग 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products