Redmi A4 5G कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोन 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा, जानें फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Redmi A4 5G की खबरें सामने आ रही थी, और अब हाल ही में इंडिया मोबाइल कॉग्रेस (IMC) 2024 ने इसकी घोषणा कर दी है। ये फ़ोन कम बजट वाले ग्राहकों के लिए पेश किया जायेगा। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 SoC द्वारा संचालित होगा। आगे Redmi A4 5G लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर भारत में लॉन्च हुआ

Redmi A4 5G इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत

कंपनी ने अपनी माइक्रो साइट और सोशल मीडिया के माध्यम से आधिकारिक तौर पर साझा किया है, कि इस फ़ोन को 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जायेगा। कंपनी ने साइट पर इसे “India Karega 5G” स्लोगन के साथ प्रोमोट किया है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन को 8,499 रूपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है। स्लोगन से समझ आ रहा है कि ये कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोन होने वाला है। फ़ोन को ब्लैक और सिल्वर इन दो रंगों में पेश किया जायेगा।

Redmi a4 5G स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन HyperOS 1.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होगा। इसमें 5,160mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट और चार्जिंग के लिए USB Type-C port मिलने वाला है।

ये पढ़ें: realme UI 6.0 अर्ली एक्सेस भारत में रोलआउट हुआ, इन फीचर्स के साथ ऐसे प्राप्त करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageRedmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन इंडिया लॉन्च से एक हफ्ते पहले सामने आये

Redmi का नया स्मार्टफोन Note 11T 5G भी अगले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर इसे टीज़ करते हुए लिखा है कि ये Redmi का 6nm चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। अब Redmi Note 11T 5G का लॉन्च जब …

ImageSnapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाले स्मार्टफोन

Qualcomm के चर्चित फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 को अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे हवाई में चल रहे Snapdragon Summit इवेंट में पेश किया। इसके लॉन्च के साथ ही ये चर्चा भी शुरू हो गयी है कि अब ये चिपसेट कौन-कौन से स्मार्टफोनों को पावर करेगा। सबसे …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.