Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर भारत में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Play Station India ने आखिरकार भारत में Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर लॉन्च कर दिया है।ये एक्सेसरीज काफी unique डिजाइन के साथ पेश की गई है, और इन पर आर्ट वर्क किया गया है। आगे इस कलेक्शन और इसकी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme UI 6.0 अर्ली एक्सेस भारत में रोलआउट हुआ, इन फीचर्स के साथ ऐसे प्राप्त करें

Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर

इस कलेक्शन में 3 प्रकार की एक्सेसरीज शामिल हैं, जिसमें से पहली है, इंडिगो और पर्ल कलर कंट्रोलर्स। ये दोनों देखने में काफी आकर्षक लगते हैं, और पर्ल वैरिएंट में आपको हल्का सा पिंक कलर भी नजर आएगा।

दूसरी एक्सेसरी की बात करें, तो इन कंट्रोलर्स के अतिरिक्त PS5 के लिए कंसोल कवर(स्लिम) को भी शामिल किया गया है। ये कवर्स भी इंडिगो और पर्ल, इन दो रंगों में ही पेश किए गए हैं।

इन सब के अतिरिक्त कंपनी ने Fortnite DualSense वायरलेस कंट्रोलर भी पेश किया है, ये बाकी अन्य दो कंट्रोलर के ही समान है, लेकिन Fortnite थीम पर आधारित है।

Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर और Chroma कलेक्शन की कीमत

इन्हें अलग अलग रंगों में पेश किया गया है, जिसमें PlayStation Chroma DualSense वायरलेस कंट्रोलर की कीमत इंडिगो, और पर्ल कलर के लिए 6,849 रुपए है, जबकि Fortnite लिमिटेड एडिशन को 7,490 रूपये की कीमत पर पेश किया गया है।

इसके अतिरिक्त PlayStation 5 कंसोल कवर्स (स्लिम) भी शामिल हैं, जिनकी कीमत इंडिगो और पर्ल वैरिएंट के लिए 5,569 रुपए है। ये सभी प्रोडक्ट्स बिक्री के लिए 7 नवंबर से उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Slim कैमरा की जानकारी लीक, Ultra सेंसर के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

एक्सक्लूसिव Google Pixel 8a Wallpapers हुए लीक: Pixel 8a वॉलपेपर डाउनलोड करके, अपने एंड्राइड फ़ोन को दें एक नया लुक

Google अपने Pixel डिवाइसों के अलावा उनके लिए डिज़ाइन किये जाने वाले अनोखे वॉलपेपरों के लिए भी काफी चर्चा में रहता है। हाल ही में आयी Google Pixel 8 सीरीज़ के वॉलपेपर भी काफी सुन्दर और दिलचस्प हैं, जिनके लिए कंपनी ने मशहूर अमेरिकन फोटोग्राफर Andrew Zuckerman के साथ साझेदारी की। और अब इन्हीं की …

ImageAmazon ने भारत में लॉन्च किये Kindle Paperwhite (11th Gen) और Paperwhite Signature Edition

Amazon ने आज भारत में Kindle Paperwhite के दो नए मॉडल लॉन्च किये हैं। कंपनी ने भारत में 11 जनरेशन का नया Kindle Paperwhite पेश किया है, जिसके साथ में Paperwhite Signature Edition भी सामने आया है। इन दोनों किंडल में आपको 6.8-इंच की डिस्प्ले, 300ppi डेंसिटी के साथ मिलती है। Signature Edition, एक ख़ास …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products