Samsung Galaxy S25 Slim कैमरा की जानकारी लीक, Ultra सेंसर के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इस बार Galaxy Z Fold 6 Special Edition की तरह Galaxy S25 सीरीज में भी एक नए मेंबर को शामिल कर सकता है। काफी समय से इससे सम्बंधित खबरें सामने आ रही है, कि कंपनी इस सीरीज में Samsung Galaxy S25 Slim मॉडल को शामिल करने वाली है। हाल ही में इसे IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है, और एक टिपस्टर द्वारा इसके कैमरा सेटअप से सम्बंधित लीक भी सामने आया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple के iPad Air, Studio Display और iMac में मिलेगा अब 90Hz डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Slim कैमरा की जानकारी लीक

हाल ही में एक टिपस्टर @UniverseIce ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इससे सम्बंधित जानकारी जानकारी साझा की है। टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस मॉडल में एक “Ultra” सेंसर शामिल करने वाली है, हालाँकि इसमें कितने मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा को शामिल कर सकती है।

अन्य लीक्स के अनुसार इसमें Galaxy S23 Ultra और Galaxy S24 Ultra की तरह ही 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।

हालाँकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है, इसलिए ये कह पाना संभव नहीं है, कि फ़ोन में क्या बदलाव किये जा सकते हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स ये दावा करती है, कि कंपनी Galaxy S25 Slim वैरिएंट पर काम कर रही है, और इस फ़ोन को निश्चित रूप से लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageGalaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

इस साल Samsung ने Galaxy z सीरीज में दो शानदार फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च किया, जिसमें से Z Fold 6 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है। कंपनी इस सीरीज में एक और नए मेंबर को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है, हाल ही में सामने आए लीक के अनुसार कंपनी …

ImageSamsung Galaxy S25 सीरीज: MediaTek नहीं Snapdragon चिपसेट के साथ आएंगे फ़ोन, खास फीचर्स लीक

अगले साल जनवरी में Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इससे समबन्धित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं, जिनमें फोन के डिज़ाइन और चिपसेट की जानकारी शामिल हैं। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज Exynos 2500 चिपसेट द्वारा संचालित होगी, उसके बाद के लीक्स से …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.