Apple के iPad Air, Studio Display और iMac में मिलेगा अब 90Hz डिस्प्ले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple काफी समय से नॉन प्रो मॉडल्स में रिफ्रेश रेट की वजह से ट्रॉल हो रहा था, और हाल ही में कुछ लीक्स से सामने आया कि कंपनी अपनी अगली सीरीज iPhone 17 के नॉन प्रो मॉडल्स में भी 120Hz रिफ्रेश रेट देने वाली है, और फिर एक और नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी अपने नेक्स्ट जनरेशन iPad Air और अन्य दो डिवाइसों में भी 90Hz डिस्प्ले देने वाली है, जबकि पिछली जनरेशन वाले iPad Air में 60Hz डिस्प्ले दिया गया है।

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Apple के कुछ डिवाइसों में मिलेगा अब 90Hz डिस्प्ले

सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी अपने नेक्स्ट जनरेशन iPad Air में 90Hz डिस्प्ले का उपयोग कर सकता है, हालांकि ये LCD पैनल होंगे, लेकिन रिफ्रेश रेट बढ़ने से इसमें स्क्रोलिंग काफी स्मूद तरीके से होगी, और एनीमेशन भी बेहतर दिखेंगे। ये टैबलेट M3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।

इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त कंपनी 24 इंच के iMac और स्टूडियो डिस्प्ले में भी 90Hz रिफ्रेश रेट का उपयोग करने वाली है। हालाँकि अभी ये 60Hz रिफ्रेश रेट पर रन हो रहे हैं। अभी जो स्टूडियो डिस्प्ले है, उसमें 27 इंच का 5K LCD पैनल दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Apple iPad Air लॉन्च की बात करें, तो कंपनी इसे अगले साल के शुरूआती महीनों में पेश कर सकती है, इसके अतिरिक्त iMac के साल 2025 के मध्य के बाद अपडेटेड वर्जन के साथ आने की उम्मीद है। फ़िलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आयी है, कि Apple Studio Display को 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ कब पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Xiaomi India के अध्यक्ष Muralikrishnan B ने 6 साल बाद इस्तीफा दिया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

ImageApple 2024 की पहली छमाही में उतार सकता OLED डिस्प्ले के साथ 4TB स्टोरेज वाले iPad Pro

Apple की ख्वाहिश हर सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने की है। इस महीने की 12 तारीख को कंपनी iPhone 15 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है, जो कई मामलों में पुरानी सीरीज़ से बहुत अपग्रेड होगी। इसके अलावा, MacBook सेगमेंट में भी विस्तार के लिए कंपनी तैयार है क्योंकि वह हर किसी के हाथ में इसे …

ImageXiaomi Redmi Note 10 सीरीज में मिलेगी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले

Xiaomi इंडियन मार्किट में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को 4 मार्च के दिन लांच करने वाली है। हमेशा की तरह कंपनी इस बार भी लाटेत डिवाइसों को लेकर काफी उत्साहित है। कंपनी की तरफ से जो सीरीज से जुडी ताज़ा जानकारी मिली है उसके अनुसार Note 10 सीरीज में आपको sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश के …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Discuss

Be the first to leave a comment.