Apple 2024 की पहली छमाही में उतार सकता OLED डिस्प्ले के साथ 4TB स्टोरेज वाले iPad Pro

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की ख्वाहिश हर सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने की है। इस महीने की 12 तारीख को कंपनी iPhone 15 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है, जो कई मामलों में पुरानी सीरीज़ से बहुत अपग्रेड होगी। इसके अलावा, MacBook सेगमेंट में भी विस्तार के लिए कंपनी तैयार है क्योंकि वह हर किसी के हाथ में इसे देना चाहती है इसलिए किफायती MacBook पेश करने की योजना बना रही है। उसकी सीधी टक्कर Chromebook से होगी। अब पता चला है कि Apple अपने iPad नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहता है। इसके लिए वह कथित तौर पर 11-इंच और 13-इंच के हाइब्रिड OLED डिस्प्ले के साथ 4TB स्टोरेज वाले iPad Pro पर काम कर रहा है। इनके संभवतः अगले साल मार्च या जून में लॉन्च होने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: भारत में भी Moto G54 लॉन्च, किफायती दाम पर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज देने वाला पहला स्मार्टफोन

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, iPad Pro मौजूदा जनरेशन के पारंपरिक LCD वाले 11 इंच के iPad Pro और mini-LED पैनल के साथ आने वाले 12.9 इंच के iPad Pro को रिप्लेस कर सकते हैं। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि हाइब्रिड OLED iPad Pro लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट की पुरानी डिवाइसों को बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple आपूर्तिकर्ता 2024 के मध्य तक LCD iPad Pro वैरिएंट की शिपिंग बंद कर देंगे क्योंकि नई डिवाइस हर तरह से बेहतर होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल आने वाला नया iPad Pro अपनी पुरानी डिवाइसों की तुलना में पतला और हल्का होगा क्योंकि कंपनी इसमें लचीला और कठोर दोनों तरह का मैटीरियल इस्तेमाल करेगी। वहीं, OLED नाम से ही पता चलता है कि आगामी नया iPad Pro पुराने LCD iPad Pro की तुलना में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट रेशियो, कलर एक्युरेसी और पावर एफिशिएंसी में ज्यादा बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये M3 चिप पर चल सकते हैं। एक टिपस्टर का कहना है कि OLED iPad Pro 4TB स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है, जो मौजूदा iPad Pro से 2TB अधिक होगा।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले आए सामने

यानी क्षमता के मामले में यह MacBook के स्तर का हो सकता है। यह लैपटॉप की तरह ही लग सकता है और बड़े ट्रैकपैड साइज़ के साथ एक नए Magic Keyboard के साथ आ सकता है। इसकी बड़ी स्क्रीन किसी लैपटॉप की तरह दिख सकती है और ज्यादा बेहतर अनुभव प्रदान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो नए OLED iPad Pro और भविष्य में आने वाली इन डिवाइसों के बेज़ल्स भी पतले हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि OLED का रिफ्रेश रेट LCD से कम हो सकता है। वर्तमान iPad Pro, जिनका रिफ्रेश रेट 24Hz-120Hz तक है, वो 10Hz या उससे कम तक जा सकते हैं। इस तरह बिजली की खपत भी कम हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageपुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

एक नज़र में : पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImageApple ने लांच किये 13 इंच MacBook Air, MacBook Pro और Mac Mni को लांच

Apple ने आज अपने पहले M1 चिपसेट पर रन करने वाले Mac प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन लाइव इवेंट के जरिये लांच किया है। नए लांच लाइनअप में 13- इंच Macbook Air, 13-इंच Macbook Pro और Mac Mini को पेश किया है। कंपनी ने अपने इस नयी ARM आधारित चिप्स के बारे में काफी जानकरी सामने रखी …

ImageKarbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: दोगुनी स्टोरेज या 5G, 12,000 के बजट में किसे लें?

Karbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: Karbonn ने इसी महीने Rebel Pro के साथ बाज़ार में वापसी की है। Amazon पर ये फोन 12,500 रुपये के आसपास बिक रहा है। लगभग इतने में ही Lava Virat V1 5G भी मिल रहा है। लेकिन Lava ने 15 नवंबर से अपने फोन ₹3,000 तक महंगे …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Discuss

Be the first to leave a comment.