भारत में भी Moto G54 लॉन्च, किफायती दाम पर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज देने वाला पहला स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने हाल ही में चीन में अपना नया Moto G54 स्मार्टफोन पेश किया था। अब भारत में भी इस डिवाइस को दो वैरिएंट में लॉन्च कर दिया गया है। खरीदने के लिए यह 13 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, चीन में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किए जाने वाले इस फोन से अलग है। ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन से लेकर फीचर और कीमत पर एक नज़र डाल लेते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले आए सामने

कीमत और उपलब्धता

Motorola ने कई रंग के विकल्पों में इसकी घोषणा की है। इसमें मिंट ग्रीन, पर्ल ब्लू और मिडनाइट ब्लू शामिल हैं। यह दो वैरिएंट में आएगा, जिसमें 8GB+128GB और 12GB+256GB विकल्प होंगे। पहले वाले वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जबकि दूसरे वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह डिवाइस 13 सितंबर से Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेलर के यहां उपलब्ध हो जाएंगे।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

भारत में कंपनी के नए फोन Moto G54 का डिज़ाइन चीनी वैरिएंट की तरह ही है, लेकिन इसमें एक बड़ा अंतर है। चीनी वैरिएंट में फॉक्स लेदर पैनल दिया गया है, जबकि भारत में लॉन्च हुए फोन में 3D Acrylic Glass डिज़ाइन दी गई है। फोन में 6.5-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फ्रंट पर सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

भारतीय Moto G54 को MediaTek Dimensity 720 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ऐसे में बजट फोन की कीमत पर इस तरह की रैम और स्टोरेज देने वाली यह पहली 5G डिवाइस है। स्मार्टफोन के लंबे समय तक चलने के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 OS आधारित MyUX कस्टम स्किन के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि फोन को Android 14 तक अपग्रेड किया जाएगा। इसमें तीन साल तक का सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का भी वादा किया गया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 सफेद रंग के नए विकल्प में कल होगा लॉन्च, मिलेंगे अन्य डिस्काउंट भी

कैमरे की बात करें तो डिवाइस में डुअल कैमरा यूनिट दी गई है। रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फ्रंट पर 16MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। अन्य फीचर में फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dolby Atmos और Moto Spatial साउंड के सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर मिलेगा। 3.5mm का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट भी होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageHTC Wildfire E2 हुआ ड्यूल रियर कैमरा और 4,000mAh की बैटरी के साथ लांच

HTC ने अपना नया स्मार्टफोन बिना किसी इवेंट के काफी शांत तरीके से Wildfire E2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन बड़े आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: HTC Wildfire E2 …

ImageMotorola One Macro हो सकता है 9 अक्टूबर को इंडिया में लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

पिछले काफी दिनों से Motorola के नए स्मार्टफोन से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही थी की कंपनी इंडियन मार्किट में अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप स्मार्टफोन लांच करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टी की थी। Little things can bring BIG happiness. Find …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.