iQOO 12 भारत में Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च होने वाला पहला फ़ोन; जानें क्या है इसकी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन में और विश्व स्तर पर लॉन्च होने के बाद, अब iQOO 12 ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है। ये Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अन्य फीचरों में भी कई अपग्रेड नज़र आये हैं। iQOO 12 में 144Hz की AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 64MP 3x टेलीफ़ोटो सेंसर जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

ये पढ़ें: Realme 12 Pro और Pro+ जल्दी ही हो सकते हैं भारत में लॉन्च

iQOO 12 स्पेसिफिकेशन

iQOO 12 में 6.78-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। Snapdragon 8 Gen 3 पर चलने वाले इस फोन में 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है और बेहतरीन और स्मूथ गेमिंग के अनुभव के लिए इसमें फोर-ज़ोन कूलिंग सिस्टम भी है, जो गेमिंग के दौरान फ़ोन के टेम्परेचर को नियंत्रित करता है।

iQOO 12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64MP का टेलीफ़ोटो पेरिस्कोप लेंस शामिल हैं। वहीँ सेल्फी लेने के लिए इसमें 16MP का पंच-होल सेंसर भी है। पूरा दिन फ़ोन बिना किसी बाधा के चल सके, इसके लिए यहां 5000mAh की बैटरी है और अगर ये खत्म हो भी जाए, तो 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आप इसे आधे घंटे में पूरी तरह चार्ज कर पाएंगे। हालांकि वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी की कमी आपको इस फ्लैगशिप फ़ोन ज़रूर खल सकती है। इसके अलावा अन्य फीचरों में ब्लूटूथ 5.4, USB-C पोर्ट, Wi-Fi-7, NFC, IR ब्लास्टर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 14 आधारित OriginOS 4 सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं।

चीन में और विश्व स्तर पर लॉन्च होने के बाद, iQOO 12 ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है।

iQOO 12 की कीमतें

iQOO 12 भारत में दो सफ़ेद और काले रंगों में उपलब्ध होगा। इसे दो स्टोरेज वैरिएंट में रिलीज़ किया गया है, जिन्हें आप 14 दिसंबर, 2023 से खरीद सकते हैं। जिन ग्राहकों ने इसे प्री-बुक किया था, उनके लिए 13 दिसंबर, 2023 से ही उपलब्ध होगा।

  • 12GB + 256GB – 52,999 रुपए
  • 16GB + 512GB – 57,999 रुपए

ICICI बैंक के कार्डों के साथ इस फ़ोन की खरीद पर आपको सीधे 3,000 की छूट भी मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ

iQOO ने आज विश्व स्तर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च किया है। भारत में भी ये स्मार्टफोन पेश किया गया है। iQOO 9T में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। भारत में ये पहला स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 8+ Gen …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products