Realme 12 Pro और Pro+ जल्दी ही हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं। ये दोनों फ़ोन इसी साल मई में लॉन्च हुए Realme 11 Pro और and Realme 11 Pro+ के सक्सेसर होंगे, जिन पर कंपनी काम शुरू कर चुकी है। Realme 12 Pro सीरीज़ के ये दो स्मार्टफोन हाल ही में BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) पर नज़र आये हैं, जहां से इनके चिपसेट और कैमरा डिटेल लीक हुए हैं और इस लीक के आधार पर ये कहा जा सकता है कि कंपनी इन किफ़ायती मॉडलों को जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

ब्लॉग Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Realme 12 Pro और 12 Pro+ को मॉडल नंबर RMX3842 और RMX3840 के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इसके अलावा Pro+ मॉडल इंडोनेशिया SDPPI वेबसाइट पर भी नज़र आया है।

Realme 12 Pro

हालांकि Realme ने अभी तक Realme 12 सीरीज़ के लॉन्च पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अब तक सामने आये लीकों के अनुसार, इसमें एक Pro और एक Pro+ मॉडल ही आएगा। इसके अलावा इन रिपोर्टों में ये भी पता चलता है कि ये दोनों फ़ोन बाज़ार में Qualcomm के नए Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।

इसके अलावा इनके कैमरों की बात करें तो, 12 Pro+ में एक पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर 64MP का हो सकता है, जो OmniVision OV64B सेंसर के साथ आने के आसार हैं। वहीँ 12 Pro में एक कैमरा Sony IMX709 सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आने के आसार हैं। साथ ही Realme 12 सीरीज़ की कीमतों को लेकर भी जो चर्चा हो रही है, उसके अनुसार इनकी कीमत 2,000 युआन (लगभग 23,000 रुपए) से शुरू हो सकती है।

अगर Realme 11 Pro सीरीज़ की बात करें तो, इसमें भी Pro और Pro+ मॉडल हैं, जिनकी कीमत भारत में 22,999 रुपए से शुरू होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageRealme 11 सीरीज़ के फ़ोन BIS पर आये नज़र, भारत में जल्दी ही लॉन्च की उम्मीद

Realme 10 सीरीज़ का लॉन्च पिछले साल दिसंबर में ही हुआ है और आज Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर नज़र आये हैं। Realme 2023 के शुरुआत से ही काफी ज़्यादा तेज़ी से काम कर रही है। भारत में कंपनी ने Realme C55 और …

ImagePoco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के नए स्मार्टफोन भी अब हमें और आपको जल्दी ही देखने को मिल सकते हैं। Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोनों को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से ये तो साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों पर कंपनी काम कर रही है, …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.