Realme 11 सीरीज़ के फ़ोन BIS पर आये नज़र, भारत में जल्दी ही लॉन्च की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 10 सीरीज़ का लॉन्च पिछले साल दिसंबर में ही हुआ है और आज Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर नज़र आये हैं। Realme 2023 के शुरुआत से ही काफी ज़्यादा तेज़ी से काम कर रही है। भारत में कंपनी ने Realme C55 और Narzo N55 को हाल ही में लॉन्च किया है और अब लगता है कि कंपनी Realme 11 सीरीज़ को भी भारत में जल्दी ही पेश कर सकती है। इससे पहले भी Realme 11 Pro को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर और यू.एस. की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है।

हाल ही में Pricebaba द्वारा सामने आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme 11 सीरीज़ का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3760 के साथ FCC वेबसाइट पर भी नज़र आया था। FCC लिस्टिंग के अनुसार, ये फ़ोन Realme 11 सीरीज़ का बेस मॉडल Realme 11 है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Android 13, ब्लूटूथ, NFC, इत्यादि फ़ीचर भी इसमें शामिल होंगे। इस स्मार्टफोन को EEC और TKDN वेबसाइटों पर भी देखा जा चुका है।

Realme 11 सीरीज़

इसके अलावा अन्य दो स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3771 और RMX3741 के साथ देखे गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ये दोनों Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ ने नाम से लॉन्च किये जा सकते हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोनों में आपको Android 13 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

वहीँ सामने आयी एक और रिपोर्ट के अनुसार, RMX3771 और RMX3761 को भी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इनमें RMX3761 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को Realme 11 बताया जा रहा है, और RMX3771 Realme 11 Pro, जिसे इस मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके अलावा Realme 11 सीरीज़ के ये दोनों स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइटों 3C और TENAA पर भी नज़र आ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये फ़ोन इस साल जून या उसके बाद लॉन्च किये जा सकते हैं।

फीचरों की बात करें तो, Realme 11 Pro में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। इसमें आपको 12GB की रैम और 1TB की मेमोरी देखने को मिल सकती है। फ़ोन में 4,780mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Vivo T2 5G Vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : 20,000 के बजट में बेहतर कौन ?

इसके अलावा इस सीरीज़ में एक हाई-एन्ड वैरिएंट Realme 11 Pro+ भी लॉन्च होगा और इसमें भी 6.7-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इस फ़ोन का एक और मुख्य फीचर, इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImageRealme V5 5G होगा 3 अगस्त को क्वैड कैमरा के साथ लांच, प्रो वरिएन्त भी हो सकता है पेश

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी का अगला स्मार्टफोन सीरीज Realme V5 अगले महीने 3 अगस्त को लॉन्च होना है। यह कंपनी एक नयी सीरीज है जो रिपोर्ट के अनुसार कैमरा केन्द्रित हो सकती है। लॉन्च से पहले Realme V5 स्मार्टफोन की स्पेशिफिकेशन सामने आ रही हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट …

ImageRealme X3 SuperZoom की स्पेसिफिकेशन और फीचर हुए लीक

Realme X3 SuperZoom एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। रियलमी की ये अपकमिंग डिवाइस आज सर्टिफिकेशन साईट पर देखी गयी है जहाँ इसकी स्पेसिफिकेशन शीट देखने को मिल जाती है। हाल ही में Realme X3 SuperZoom की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है। …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.