Vivo T2 5G Vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : 20,000 के बजट में बेहतर कौन ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने पिछले सप्ताह अपना इस साल का पहला बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च किया है और ठीक एक हफ्ते बाद Vivo भी इसी बजट में Vivo T2 5G को भारतीय बाज़ार में उतार रहा है। दोनों स्मार्टफोनों की कीमत 20,000 रूपए के बजट में है और दोनों में Qualcomm का Snapdragon 695 चिपसेट है, जिससे ये सीधे सीधे दूसरे की टक्कर में खड़े हैं। हालांकि इस बजट में और भी फ़ोन उपलब्ध हैं, लेकिन 20,000 के बजट में भारतीय बाज़ार में ये दोनों नए प्रतियोगी हैं। हम यहां OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Vs Vivo T2 5G की तुलना कर रहे हैं, जिसके आधार आप आप इनमें से अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

ये पढ़ें: 2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: कीमतें

Vivo T2 5G भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च हुआ है और इसके दो वैरिएंट आये हैं, जिन्हें आप 18 अप्रैल से Flipkart पर खरीद सकते हैं।

  • 6+128GB – 18,999 रूपए।
  • 8+128GB – 20,999 रूपए।

वहीँ OnePlus Nord CE 3 Lite की सेल कल यानि 11 अप्रैल से Amazon पर शुरू हो चुकी है। इसे भी दो स्टोरेज मॉडलों में बाज़ार में उतारा गया है।

  • 8GB LPDDR4x रैम + 128GB UFS 2.2 स्टोरेज – ₹19,999
  • 8GB LPDDR4x रैम + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज – ₹21,999

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: डिज़ाइन

दोनों फोनों की बनावट में पॉलीकार्बोनेट यानि प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और दोनों में आपको ग्लॉसी फिनिश मिलता है। OnePlus Nord CE 3 Lite एक नए Lime (हल्के हरे) रंग में आया है और इसमें काले रंग का भी विकल्प मिलता है। Vivo का फ़ोन भी दो रंगों में आया है, जिनमें आपको ग्रेडिएंट फिनिश मिलेगी यानि रौशनी पड़ने पर ये हल्का सा रंग बदलते हैं। OnePlus के इस स्मार्टफोन का वज़न 193 ग्राम है, जबकि Vivo T2 5G मात्र 172 ग्राम का है।

ये पढ़ें: iQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: डिस्प्ले

Vivo T2 5G में 6.38-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले में ऊपर नौच है, जिसमें फ्रंट कैमरा है। इसी में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। स्क्रीन पर Schott Xensation ग्लास की सुरक्षा भी है। वहीँ OnePlus Nord CE 3 Lite में इससे थोड़ी बड़ी 6.72-इंच की डिस्प्ले है, लेकिन Vivo के फ़ोन के मुकाबले इसमें आपको LCD पैनल मिलता है, हालांकि OnePlus का ये फ़ोन आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ज़्यादा स्मूथ एनीमेशन भी देता है।कंपनी के अनुसार ये डिस्प्ले 550 निट्स तक और अधिकतम 680 निट्स तक की ब्राइटनेस तक जा सकती है। इस स्क्रीन को असाही ड्रैगनट्रेल स्टार ग्लास (Asahi Dragontrail Star glass) के साथ सुरक्षित किया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: परफॉरमेंस

OnePlus Nord CE 3 Lite और Vivo T2 5G, दोनों में ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट हैं। इसके अलावा इस चिप के साथ Nord CE 2 Lite और Realme 10 Pro जैसे फ़ोन बाज़ार में उपलब्ध हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोनों में 8GB की LPDDR4X रैम है। यहां अंतर आपको स्टोरेज का मिलेगा, Vivo के फ़ोन में दोनों रैम विकल्पों के साथ 128GB स्टोरेज ही मौजूद है। वहीँ OnePlus के फ़ोन में 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

iQoo Z7 5G नवीनतम ओक्टा कोर चिपसेट MediaTek Dimensity 920 पर काम करता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G68 MC4 GPU है और साथ ही 8GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है। जबकि Poco X5 5G में पिछले साल लॉन्च हुआ Snapdragon 695 5G चिपसेट है, जिसके साथ Adreno 619L GPU और 8GB तक की LPDDR4x RAM भी है। इसमें iQOO Z7 के मुकाबले दो स्टोरेज विकल्प 128GB और 256GB मिलते हैं। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 619L GPU भी है।

सॉफ्टवेयर के मामले में यहां दोनों ही समान हैं, क्योंकि दोनों में Android 13 पर अपने अपने यूज़र इंटरफ़ेस हैं। Vivo T2 FunTouchOS 13 के साथ आया है, वहीँ Nord CE 3 Lite में OxygenOS 13 है।

ये पढ़ें: फ्री में कैसे देखें IPL 2023 क्रिकेट मैच (Free Mein IPL 2023 match kaise)

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: कैमरा

Nord CE 3 Lite में प्राइमरी कैमरा 108 MP का है। इसके अलावा 2MP के दो कैमरे, डेप्थ और मैक्रो सेंसर के तौर पर दिए हैं। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन पर 16MP का पंच होल सेंसर है। जबकि Vivo T2 में केवल ड्यूल रियर सेंसर हैं, जिनमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। इसमें भी फ्रंट कैमरा 16MP रेज़ॉल्यूशन के साथ ही आता है, लेकिन इसके लिए कंपनी ने स्क्रीन के ऊपर वॉटरड्रॉप नौच दी है। OIS की कमी आपको दोनों फोनों में खलेगी।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Vivo T2 5G: बैटरी

Vivo T2 5G में 4500mAh की बैटरी आएगी एयर इसके साथ कंपनी आपको 44W का फ़ास्ट चार्जर दे रही है, जो कि Nord CE 3 Lite के मुकाबले कम है। इस चार्जर के साथ फ़ोन को 50% चार्ज होने में लगभग आधा घंटा और फुल चार्ज होने में 1 घंटा लगता है। के साथ आएगी।

Nord CE 3 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है, जो काफी पड़ती है। फ़ोन के साथ आपको 80W का चार्जर मिलता है, लेकिन ये फ़ोन केवल 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। लेकिन इस चार्जर के साथ भी ये तकरीबन 50 मिनटों में पूरा चार्ज हो जाता है।

निष्कर्ष :

ये दोनों स्मार्टफोन लगभग समान कीमत पर उपलब्ध हैं, लेकिन OnePlus आपको इसी कीमत में थोड़ा ज़्यादा दे रहा है, जैसे 108MP का प्राइमरी कैमरा, Vivo T2 5G के मुकाबले ज़्यादा फ़ास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट। वहीँ Vivo T2 5G में AMOLED स्क्रीन है, जो Nord CE 3 Lite की LCD स्क्रीन के मुकाबले बेहतर है। साथ ही इसमें आपको ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नीले रंग का कलर वैरिएंट मिलता है। परफॉरमेंस की बात की जाए तो, चूँकि चिपसेट एक ही है, तो परफॉरमेंस एक जैसी है। इस कीमत पर Snapdragon 695 एक बेहतरीन चिपसेट है, जो रोज़मर्रा के कार्यों को आसानी से कर पाने में सक्षम है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

ImageOnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर नज़र आया

OnePlus भारत में जल्दी ही Nord सीरीज़ में एक नया किफ़ायती फ़ोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया …

ImageOnePlus Nord CE 3 Lite 5G रिव्यु

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G रिव्यु का संक्षिप्त विवरण सम्पादक की रेटिंग: 3.6/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा Pros Cons लगभग 10 साल तक केवल फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, OnePlus ने अब दूसरी बार भारत में 20,000 रूपए की रेंज में स्मार्टफोन पेश किया है। पहला फ़ोन Nord CE 2 Lite था, …

ImageVivo T3 5G Vs Narzo 70 Pro Vs iQOO Z9 5G: 20,000 के बजट में किसे चुनेंगे आप ?

भारत में अगर आप 20,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदने जायेंगे, जो देखेंगे कि प्रतियोगिया काफी ज़्यादा है। ऐसे में इसी प्रतियोगिता में तीन कंपनियों ने नए स्मार्टफोन शामिल किये हैं। मार्च के इस महीने में ही Realme Narzo 70 Pro, Vivo T3 5G और iQOO Z9, तीनों के 20,000 रुपए के बजट में भारतीय …

ImageOnePlus Nord CE 4 Vs Nothing Phone (2a): 25,000 रुपए के बजट में क्या होगी आपकी पसंद ?

OnePlus Nord CE 4 हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और फ़ोन की कीमत 25,000 से कम है, जिसके कारण ये अपने बजट में बेहद पसंद किया जा रहा है। इसी कीमत पर कुछ समय पहले भारतीय बाज़ार में Nothing Phone (2a) ने एंट्री ली थी। इस फ़ोन की ख़ासियत इसकी कीमत के …

Discuss

Be the first to leave a comment.