OnePlus भारत में जल्दी ही Nord सीरीज़ में एक नया किफ़ायती फ़ोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि OnePlus का ये स्मार्टफोन भारत में इसी महीने यानि मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।
ये पढ़ें: MWC 2023: OnePlus 11 Concept फ़ोन, नयी टेक्नोलॉजी Active CryoFlux के साथ लॉन्च हुआ
अभी हाल ही में कंपनी ने अपने फ़ोन OnePlus Ace 2V के लॉन्च की घोषणा की है, जो चीन में 7 मार्च को सामने आएगा। इसके बाद कंपनी भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को पेश कर सकती है। हालांकि चीन में आने वाला OnePlus Ace 2V कुछ समय बाद OnePlus Nord 3 के नाम से विश्व के अन्य बाज़ारों में आएगा।
ये पढ़ें: MWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशनों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लीक हुई ख़बरों के अनुसार, इस फ़ोन में 6.7-इंच की IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2400 X 1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm का किफ़ायती Snapdragon 695 चिपसेट होगा और साथ में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलने के आसार हैं।
इसके अलावा ये फ़ोन 108MP प्राइमरी कैमरा और साथ में दो 2MP के सेकेंडरी रियर कैमरों के साथ बाज़ार में लॉन्च हो सकता है। अफवाहें कहती हैं, कि फ्रंट पर इसमें भी आपको 16MP का सेंसर भी मिलेगा। वहीँ बैटरी की बात करें तो, इसमें आपको 5000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ काम चलाना पड़ेगा।
ये पढ़ें: अब तक बजट फ़ोन लॉन्च करने वाली इस कंपनी ने पेश किया 90,000 का स्मार्टफोन, जानें ऐसा क्या ख़ास है
ये फ़ोन OnePlus Nord CE 2 Lite का सक्सेसर होगा, जिसे कम्पनी ने पिछले साल Snapdragon 695 के साथ ही लॉन्च किया था। हालांकि इसमें 33W फ़ास्ट चार्जिंग थी, जिसके मुकाबले इस नए OnePlus फ़ोन में आपको काफी अच्छी चार्जिंग स्पीड मिल सकती है। इसके अलावा कैमरा भी यहां काफी सुधार की सम्भवना है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।