MWC 2023: OnePlus 11 Concept फ़ोन, नयी टेक्नोलॉजी Active CryoFlux के साथ लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress – MWC) 2023 इवेंट आज से ही बार्सिलोना में शुरू हुआ है। इसी इवेंट में आज OnePlus ने अपना नया कॉन्सेप्ट फ़ोन पेश किया है। इसे कंपनी OnePlus 11 5G के लॉन्च के समय से ही टीज़ कर रही है। आज ये फ़ोन MWC में OnePlus 11 Concept के नाम से लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने अपनी नयी कूलिंग टेक्नोलॉजी, Active CryoFlux के साथ दुनिया के सामने पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी के साथ ही कंपनी ने फ़ोन में डिज़ाइन को भी भी एक नया टच देने की कोशिश की है। इस कूलिंग सिस्टम की पाइपलाइन आपको रियर पैनल पर नीले रंग में चमकती नज़र आएँगी। आइये जानते हैं कि ये नयी टेक्नोलॉजी क्या है।

ये पढ़ें: OnePlus 11R 5G Vs iQOO Neo 7 Comparison : 40,000 के बजट में कौन सा आपके लिए बेहतर है ?

इमेज क्रेडिट: CNET

OnePlus 11 Concept

OnePlus 11 Concept में नयी Active CryoFlux कूलिंग टेक्नोलॉजी है। दरअसल ये गेमिंग लैपटॉप या कंप्यूटर में आने वाला कूलिंग सिस्टम है, जिसे कंपनी ने छोटे रूप में बनाकर इस फ़ोन में फिट किया है। ये नयी तकनीक मोबाइल गेमिंग के दौरान तापमान को 2.1℃ तक कम करने में सक्षम है, जिससे फ्रंट रेट 3 से 4 fps तक बढ़ सकता है। इसके अलावा चार्जिंग के दौरान भी इस टेक्नोलॉजी के साथ तापमान 1.6℃ तक कम होगा, जिससे चार्जिंग टाइम भी 30 से 45 सेकेंड तक घट जायेगा।

अगर आप फ़ोन का डिज़ाइन देखेंगे, तो इसमें इसमें कैमरा मॉड्यूल OnePlus जैसा ही है, जिसमें आधे कैप्सूल के आकार का मॉड्यूल है और इसमें तीन कैमरे व एक फ़्लैश लाइट है। इसके अलावा रियर पैनल पर कंपनी ने इसी टेक्नोलॉजी को हाईलाइट करते हुए कूलिंग सिस्टम के पाइप दिखाए हैं, जो नीले रंग में चमकते हुए नज़र आते हैं। साथ ही कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ भी एक रिंग है और ये भी नीले रंग में चमकती है। कैमरा मॉड्यूल पर एक अनोखा पैटर्न है, जिसे Guilloché etching का नाम दिया गया है। इस फ़ोन में ग्लास डिज़ाइन है और स्क्रीन के चारों तरफ बेज़ेल भी काफी पतले हैं।

ये पढ़ें: AnTuTu पर नज़र आया OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन, भारत में OnePlus Nord 3 नाम से दे सकता है दस्तक

Active CryoFlux टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्रियल ग्रेड पीज़ोइलेक्ट्रिक माइक्रो पंप हैं और ये एक माइक्रोपंप मात्र 0.2cm2 से भी कम जगह लेता है, जिससे लिक्विड चारों तरफ आसानी से जा सके और फ़ोन का वज़न भी ना बढ़े।

हालांकि इसके बाकी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आये हैं और चूंकि ये एक कॉन्सेप्ट फ़ोन है, जिसे केवल ये टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए पेश किया गया है, तो कहना मुश्किल है कि हाल फिलहाल में कंपनी इस टेक्नोलॉजी के साथ किसी फ़ोन का प्रोडक्शन शुरू करेगी या नहीं।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

Image150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

आज OnePlus का बहु-चर्चित फ़ोन OnePlus 10T लॉन्च हो गया है। फ़ोन को Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फ़ोन में 150W चार्जिंग, नेक्स्ट जनरेशन 3D कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर भी हैं, जिनके साथ ये फ़ोन कंपनी के अनुसार OnePlus 10 Pro से लगभग 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.