AnTuTu पर नज़र आया OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन, भारत में OnePlus Nord 3 नाम से दे सकता है दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में चीन में OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन पेश किया था। OnePlus Ace 2 और कुछ नहीं बल्कि चीनी बाजार के लिए रीब्रांडेड OnePlus 11R स्मार्टफोन है। कहा जाता है कि OnePlus Ace सीरीज़ के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जो OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन होगा। अब, मॉडल नंबर PHP110 के साथ आगामी OnePlus Ace 2 Dimensity Edition को AnTuTu बेंचमार्क डेटाबेस पर देखा गया है।

AnTuTu बेंचमार्क लिस्टिंग पुष्टि करती है, कि OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी Ace सीरीज़ का स्मार्टफोन 16GB + 512GB कन्फ़िगरेशन में आएगा। आइए विवरण पर करीब से नज़र डालें।

यह भी पढ़े :-Xiaomi 13 सीरीज़ ग्लोबली हुई लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस हैं फोन

OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन स्पेक्स (लीक)

OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1050521 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है, कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसमें कॉर्टेक्स-एक्स2 कोर (3.05GHz पर क्लॉक्ड), 3 × कॉर्टेक्स-ए710 कोर (प्रत्येक 2.85GHz पर क्लॉक्ड), और 4 × कॉर्टेक्स-ए-510 कोर शामिल हैं। यह Mali G710 GPU के साथ आएगा।
लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि आगामी Ace सीरीज़ के स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन में LPDDR5/5X मेमोरी और UFS 3.1 स्टोरेज होगी। हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus स्मार्टफोन्स की तरह, OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन एंड्रॉइड 13 के साथ प्री-लोडेड आएगा। यह 16GB + 512GB स्टोरेज पेश कर सकता है।

OnePlus Ace 2 Dimensity एडिशन को वैश्विक बाजारों में OnePlus Nord 3 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

प्रचलित टिपस्टर OnLeaks द्वारा भी इस स्मार्टफोन के कुछ ख़ास स्पेसिफिकेशन सामने आये हैं। इनके अनुसार, OnePlus Nord 3 में 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बड़ी 5000mAh की बैटरी मौजूद होगी। इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी 50MP सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा सेल्फी के लिए यहां भी 16MP का ही कैमरा कंपनी दे सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-OnePlus Nord 3 की इस बार धमाकेदार फीचरों के साथ होगी एंट्री, लीक हुए फ़ोन के नए स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ गीकबेंच पर नज़र आया OnePlus Ace 2, 7 फरवरी को चीन में देगा दस्तक

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। डिवाइस के भारत में OnePlus 11R 5G के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus 11R 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने आगामी OnePlus R सीरीज़ स्मार्टफोन के डिजाइन को पहले ही टीज कर दिया है। लॉन्च से पहले …

ImageGeekbench पर लिस्ट हुआ Vivo V27 5G स्मार्टफोन, रिवील हुए स्पेक्स

अफवाह है कि Vivo जल्द ही भारत में V27 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी लाइनअप में चार स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, इनमें V27 4G, V27 5G, V27 Pro 5G और V27e 5G शामिल होंगे। कंपनी ने अभी तक लॉन्च के बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च से पहले …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.