Realme 12+ और 12 भारत में 16,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी नयी नंबर सीरीज़ में दो और स्मार्टफोन लेकर आयी है। Realme 12 Pro और 12 Pro+ के बाद आज कंपनी ने भारत में Realme 12+ 5G और Realme 12 5G को लॉन्च कर दिया है। इनमें Realme 12+ जहां Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आया है, वहीँ बेस मॉडल Realme 12 में Dimensity चिपसेट है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोनों में कुछ सामनाताएँ भी हैं, जैसे 6.67- इंच की AMOLED डिस्प्ले, 256GB तक की स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी। आइये इनके अन्य फीचर, भारत में इनकी कीमतें और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 12+ 5G, 12 5G की कीमतें और उपलब्धता

Realme 12+ 5G दो स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। फ़ोन को आप बेज (Navigator Beige) और हरे (Pioneer Green) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 8GB+128GB – 20,999 रुपए
  • 8GB+256GB – 21,999 रुपए

Realme 12 भी दो स्टोरेज मॉडल में ही आएगा। ये बैंगनी (Twilight Purple) और हरे (Woodland Green) रंगों में उपलब्ध है।

  • 6GB+128GB – 16,999 रुपए
  • 8GB+128GB – 17,999 रुपए

ICICI, HDFC और SBI बैंक के कार्डों के साथ खरीदने पर Realme 12+ 5G और 12 5G पर 2,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। दोनों की सेल कल यानि 6 मार्च, 2024 को दोपहर 3 बजे से FlipkartRealme.com, और अन्य ऑफलाइन रिटेलरों पर शुरू होगी।

Realme 12+ 5G स्पेसिफिकेशन

Realme 12+ का डिज़ाइन प्रीमियम है। इसमें रियर पैनल पर वीगन लैदर फिनिश है और ऊपर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल। Realme 12+ 5G में 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। फ़ोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम करता है और साथ में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मौजूद है। साथ ही गेमिंग में फ़ोन स्मूथ रहे, उसके लिए यहां 3D वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें प्राइमरी 50MP का कैमरा Sony LYT-600 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी यहां दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16MP का पंच-होल फ्रंट सेंसर भी है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip 6 के 5K रेंडरों में देखें इसके आकर्षक डिज़ाइन की पहली झलक

Realme 12 5G स्पेसिफिकेशन

Realme 12 में 6.72-इंच की HD+ डिस्प्ले है। ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 6100+5G चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है। इसमें भी ट्रिपल रियर सेंसर ही हैं, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो 20x डिजिटल ज़ूम में भी फोटो ले सकता है। इसके अलावा अपने प्रीडीसेस्सर के मुकाबले इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Realme डायनामिक बटन जैसे अपग्रेड भी हैं।

दोनों ही स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी दी गयी है। हालांकि Realme 12+ 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है और Realme 12 45W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा ये दोनों ही Android 14 आधारित realme UI पर काम करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageRealme 11 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च का समय कंपनी ने शेयर किया

Realme ने हाल ही में चीन में Realme 11 सीरीज़ को लॉन्च किया है और अब भारत में भी इसका बेसब्री से इंतज़ार है। इसीलिए कंपनी ने भारत में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा एक ट्वीट में इस सीरीज़ के Pro वैरिएंट भारत में जल्दी …

Imageफरवरी में लॉन्च होने वाले किफ़ायती फ़ोन Realme 9 Pro, Vivo T1 5G, Redmi Note 11: राउंड अप

जनवरी 2022 खत्म हो गया है और अब फ़रवरी में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी कुछ नया आने वाला है। जहां एक तरफ प्रीमियम सेगमेंट में Samsung की Galaxy S22 सीरीज़ आने जा रही है। वहीँ भारत में कई किफायती स्मार्टफोनों की बौछार भी होने वाली हैं, जिनमें Realme, Vivo और Redmi के स्मार्टफोन मुख्य हैं। …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.