Realme 11 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च का समय कंपनी ने शेयर किया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में चीन में Realme 11 सीरीज़ को लॉन्च किया है और अब भारत में भी इसका बेसब्री से इंतज़ार है। इसीलिए कंपनी ने भारत में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा एक ट्वीट में इस सीरीज़ के Pro वैरिएंट भारत में जल्दी ही लॉन्च करने की बात कही गयी है। हालांकि ये खबरें पहले भी आ रही थीं कि Realme 11 सीरीज़ जल्दी ही भारतीय बाज़ार में आएगी, लेकिन अब कंपनी के ट्वीट ने इसकी पुष्टि भी कर दी है और ये सीरीज़ भारत में जून, 2023 में लॉन्च की जाएगी।

ये पढ़ें: 200MP कैमरा और 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया Realme 11 Pro+, Realme 11 और Pro भी हुए लॉन्च

Realme 11 Pro सीरीज़ भारत में लॉन्च कब होगी ?

Realme 11 सीरीज़ भारत में जून 2023 में लॉन्च होगी। Realme द्वारा सामने आये इस ट्वीट में तारीख़ का फिलहाल कोई ज़िक्र नहीं है। साथ ही इसमें Realme 11 Pro सीरीज़ लिखा है यानि बेस मॉडल Realme 11 भारत में आएगा या नहीं, फिलहाल नहीं कह सकते हैं।

Realme 11 Pro सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G, दोनों में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट ही है। इन दोनों में आपको डिस्प्ले में भी कोई अंतर नहीं मिलेगा। इनमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। इसके अलावा Pro में 512GB तक के और Pro+ में 1TB तक के स्टोरेज विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन इनमें से भारत में कौन से आएंगे, ये तो लॉन्च के समय ही पता चलेगा।

ये पढ़ें: साल 2022 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म OTT पर हो रही है रिलीज़

भारत में 4x लॉसलेस ज़ूम टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला पहला फ़ोन है Realme 11 Pro+

11 Pro+ वैरिएंट में तीन रियर कैमरा हैं। इसका प्राइमरी 200MP का कैमरा Samsung HP3 Superzoom सेंसर के साथ आता है। साथ ही ये पहली बार है, जब किसी कैमरा के साथ आप 0.6 से 4x तक लॉसलेस ज़ूम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Moon मोड भी है, जिसमें आप 20x super zoom के साथ चाँद की भी अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए भी 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीँ Realme 11 Pro में भी आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ही मिलेगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मौजूद है और दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेंसर

ये पढ़ें: भारत में Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आ रहा है पहला फ़ोन, बाकी फीचर भी हैं दमदार

दोनों स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी है, लेकिन Pro मॉडल में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 67W का मिलता है और realme 11 Pro+ में 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products