भारत में Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आ रहा है पहला फ़ोन, बाकी फीचर भी हैं दमदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Edge 40 की कई अफवाहों के बाद, आज कंपनी ने ये घोषणा कर दी है कि ये स्मार्टफोन भारत में 23 मई, 2023 को लॉन्च होगा। Moto Edge 40 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Motorola Edge 40 और Edge 40 Pro शामिल हैं, लेकिन भारत में केवल बेस मॉडल के आने की ही पुष्टि हुई है। Moto Edge 40 भारत में आने से पहले यूरोप में लॉन्च हो चुका है और उन्हीं स्पेसिफिकेशनों के साथ भारत में दस्तक देने वाला है। Flipkart की माइक्रोसाइट से भी इस फ़ोन के लॉन्च की पुष्टि हुई है।

Moto Edge 40 भारत में 23 मई को होगा लॉन्च

Moto Edge 40 Flipkart द्वारा भारत में उपलब्ध होगा। फ़ोन को हरे (Nebula Green), काले (Eclipse Black)और नीले (Lunar Blue) रंगों में ख़रीदा जा सकेगा और इसकी कीमत लगभग 40,000 रूपए के आस-पास होगी। भारत में ये फ़ोन 23 मई को आएगा।

Motorola Edge 40 स्पेसिफिकेशन

Moto Edge 40 में 6.55-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें आपको 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिवाल लेगी। ये फ़ोन भारत में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज होगी। आसार यही हैं कि ये केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आएगा।

लेकिन यहां आपको एक चीज़ खलेगी कि इस कीमत पर भी Edge 40 में केवल ड्युअल रियर सेंसर हैं। इसके रियर पैनल पर एक 50MP मुख्य कैमरा के साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। हालांकि जिन्हें सेल्फी का शौक है, उनके लिए यहां 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 4400mAh की बैटरी है, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस 5G फ़ोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, Android 13 आधारित MyUX स्किन जैसे फ़ीचर भी हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageMoto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि …

Imageमई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

अप्रैल में काफी बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किये गए, जिनमें Asus ROG Phone 7 सीरीज, Realme Narzo N55, OnePlus Nord CE 3 Lite और भी कई नाम शामिल हैं। अब अप्रैल अपने अंत की तरफ है और मई में कौन से स्मार्टफोन आने वाले हैं, इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। मई 2023 …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.