Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज विश्व स्तर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च किया है। भारत में भी ये स्मार्टफोन पेश किया गया है। iQOO 9T में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। भारत में ये पहला स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है और ये 3 अगस्त को आने वाले OnePlus 10T को टक्कर देगा। आइये जानते हैं इसके बाकी पावरफुल फीचरों के बारे में।

ये पढ़ें: अगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

iQOO 9T कीमतें और उपलब्धता

iQOO 9T 5G को आप आज यानि 2 अगस्त से ही Amazon पर खरीद सकते हैं। ये दो रंगों अल्फा और लीजेंड में उपलब्ध होगा। इसमें दो स्टोरेज विकल्प हैं, जिनकी कीमतें 49,999 से शुरू होती हैं

  • 8+128GB – 49,999 रूपए।
  • 12+256GB – 54,999 रूपए।

ऑफर:

  • ICICI क्रेडिट / डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 4,000 रूपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
  • इसके अलावा पुराने फ़ोन को एक्सचेंज करने पर 7,000 रूपए तक की छूट और है।
  • जो ग्राहक फ़ोन को 10 अगस्त से पहले iQOO.com से खरीदते हैं, उन्हें 3,999 रूपए का iQOO Gamepad बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

iQOO 9T स्पेसिफिकेशन

iQOO 9T 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन में HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है। साथ ही प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कवर की हुई है। फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज पर काम करता है। ये भारत में इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। फ़ोन में बेहतरीन परफॉरमेंस और स्मूथ रहे, इसके लिए थर्मल कूलिंग सिस्टम भी है।

iQOO 9T में 50MP का Samsung GN5 सेंसर, गिम्बल स्टेबिलाइज़ेशन के साथ मौजूद है, साथ ही 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पोर्ट्रेट सेंसर भी यहां शामिल है। फ़ोन में 16MP का सेल्फी कैमरा पंच होल कटआउट में मौजूद है।

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4700mAh की बैटरी आएगी। इसके अलावा गेमिंग के लिए इस 5G फ़ोन में एक V1+ चिप भी है, फ़ोन में 1200Hz का इंस्टेंट टच रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मौजूद है। साथ ही इन-डिस्प्ले ड्यूल मॉन्स्टर टच और ड्यूल X-axis लीनियर मोटर भी है, जो गेमिंग का अनुभव और बेहतर बनाएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Imageअगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

जून-जुलाई 2022 में हमने एक से बढ़कर एक फ़ोन देखे। OnePlus Nord 2T ने मिड-रेंज बाज़ार में अपना कदम रखा और नए ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing Phone (1) भी बाज़ार में उतारा गया। Moto G42 और Galaxy M13 व Galaxy F13 जैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल की प्रतियोगिता को बढ़ाते नज़र आये। लेकिन आने वाला महीना …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.