Google Pixel 8 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले आए सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 6 और Google Pixel 7 सीरीज़ की सफलता के बाद कंपनी अपनी नई Google Pixel 8 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 4 अक्टूबर को Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro पेश करने वाली है। अब इसके लॉन्च को बस एक महीना बचा है। ऐसे में तरह-तरह के लीक सामने आते जा रहे हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Pixel 8 Pro के 360 व्यू में रेंडर पोस्ट कर दिए, जिससे इसके डिज़ाइन और अन्य फीचर का पता चलता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 सफेद रंग के नए विकल्प में कल होगा लॉन्च, मिलेंगे अन्य डिस्काउंट भी

पहले हुए लीक से Pixel 8 Pro का डिज़ाइन मिलता-जुलता है। Google ने अपनी Pixel Phone Simulator वेबसाइट पर इस नई डिवाइस के बारे में पोस्ट किया था, जिसे Dylan Roussel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। नया फोन लगभग Pixel 7 सीरीज़ की तरह ही दिखता है। फोन फ्लैट ऐज की बजाए राउंड ऐज के साथ नज़र आता है। इसमें Pixel 7 Pro की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट पर पतले बेज़ल्स के साथ सेंटर पंच-होल कटआउट डिस्प्ले है। रेंडर से यह भी पता चलता है कि फ्लैगशिप डिवाइस तीन रंग के विकल्प स्काई (नीला), पोर्सिलेन (सफेद) और लिकोरिस (काला) में उपलब्ध होगी।

रेंडर में एक SIM कार्ड ट्रे भी दिखाई देती है, जिसके बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह eSIM की वजह से अनुपस्थित रहेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Pixel 8 Pro में पीछे कैमरा स्ट्रिप के बगल में और फ्लैश के नीचे एक बॉडी टेम्परेचर सेंसर मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि शरीर का तापमान मापने के लिए इसे अपने माथे के पास लाना होगा। इसके अलावा, फोन में कैमरा बार का कलर बैक पैनल से मिलता जुलता होगा। हालांकि, इसके अतिरिक्त और कुछ भी पता नहीं चला है। ऐसे में जैसे-जैसे लॉन्च करीब आता जाएगा, वैसे-वैसे और भी जानकारियां सामने आती जाएंगी।

ये पढ़ें: किफायती MacBook सीरीज़ अगले साल तक पेश कर सकता Apple, Chromebook को टक्कर देने की योजना

संभावित स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसके 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने की उम्मीद है। इसमें कंपनी का इन-हाउस शक्तिशाली Google Tensor G3 प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस में 4950mAh की बैटरी के साथ 27W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। वहीं, कैमरे के लिहाज से यह फोन बहुत अच्छा हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी OIS कैमरा, 64MP का अल्ट्रा-वाइड और 49MP का टेलीफोटो सेंसर होने की संभावना है। फ्रंट पर 11MP का कैमरा Google दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageGoogle Pixel 6 Pro की हैंड्स-ऑन वीडियो लीक; फ़ोन का प्रीमियम डिज़ाइन लॉन्च से पहले सामने आया

Google की Pixel सीरीज़ के स्मार्टफोन का इंतज़ार हर साल होता है। इस साल Pixel 6 सीरीज़ का लॉन्च है, जिसके नज़दीक आते-आते कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछली कुछ लीक में Google Pixel 6 Pro की तस्वीर भी सामने आयी है। लेकिन आज ट्विटर पर एक वीडियो में Google Pixel 6 …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.