किफायती MacBook सीरीज़ अगले साल तक पेश कर सकता Apple, Chromebook को टक्कर देने की योजना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर किसी की चाह MacBook लेने की होती है, लेकिन ऊंचे दाम की वजह से लोग इसे लेने से कतराते हैं। अब किफायती दामों पर मैकबुक पेश कर Apple अपनी ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाना चाहता है। इसी वजह से उसने Chromebook को टक्कर देने के लिए अपने किफायती MacBook बाज़ार में उतारने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी किफायती MacBook सीरीज़ MacBook Air और MacBook Pro सीरीज़ से अलग होगी। इस सेगमेंट में उतारे जाने वाले MacBook में ग्राहकों को मेटल केस ही मिलेगा। इसकी कीमत कम रखने के लिए प्रभावी लागत वाले मैकेनिकल कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये पढ़ें: Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch 15 सितंबर को होगा लॉन्च

Apple पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बदलावों से गुज़र रहा है। कंपनी ने MacBook के लिए अपने इन-हाउस प्रोसेसर पेश किए हैं। हाल ही में Apple MacBook Air M2 को 13 इंच और 15 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया। इन-हाउस चिपसेट की शुरुआत ने MacBook के ग्राहकों में वृद्धि की है। Apple अपनी डिवाइस में बेहतर CPU और GPU प्रदर्शन प्रदान करता है। देखा जाए तो लैपटॉप के मामले में MacBook Air लाइनअप Apple की सबसे सस्ती पेशकश है।

Digitimes की रिपोर्ट के अनुसार, Apple कम कीमत वाली MacBook सीरीज़ पर काम कर रहा है। आगे किफायती दाम पर आने वाली MacBook सीरीज़ के Chromebook से सीधी टक्कर लेने की पूरी उम्मीद है। कंपनी को कीमत कम रखने के लिए अन्य क्षेत्रों में बजट कटौती का सुझाव दिया गया है। आगामी कम लागत वाली MacBook सीरीज़ के 2024 की दूसरी छमाही में आने की संभावना है। आगामी सीरीज़ कई ग्राहकों को Chromebook से स्विच करने के लिए आकर्षित कर सकती है। फिलहाल, Apple की मैन्युफैक्चरिंग चेन ने अप्रत्यक्ष रूप से कम लागत वाली MacBook सीरीज़ के सक्रिय निर्माण की पुष्टि नहीं की है।

Apple MacBook Air M2

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है कि Chromebook का ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में काफी दबदबा है। 2021 में 3.35 करोड़ से ज्यादा Chromebook की डिलीवरी की गई थी। कोविड-19 के बाद बड़े पैमाने पर इसने बिक्री में वृद्धि हासिल की। संभावना है कि आने वाली किफायती MacBook सीरीज़ प्रीमियम Chromebook के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। वर्तमान में 13-इंच वाला नवीनतम Apple MacBook Air M2 भारत में 1,14,900 रुपये में उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageApple ने लांच किये 13 इंच MacBook Air, MacBook Pro और Mac Mni को लांच

Apple ने आज अपने पहले M1 चिपसेट पर रन करने वाले Mac प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन लाइव इवेंट के जरिये लांच किया है। नए लांच लाइनअप में 13- इंच Macbook Air, 13-इंच Macbook Pro और Mac Mini को पेश किया है। कंपनी ने अपने इस नयी ARM आधारित चिप्स के बारे में काफी जानकरी सामने रखी …

ImageMacbook Air M2 सीरीज़ भारत में कई नए फीचरों के साथ लॉन्च, लेकिन क्या 1,19,900 रूपए में खरीदेंगे आप ?

Apple की WWDC 2022 कॉन्फरेंस में डिवाइसों के लिए नए सॉफ्टवेयर तो लॉन्च हुए ही है, साथ ही Apple ने नए MacBook Air और Macbook Air Pro को भी लॉन्च किया है। इन्हें नए M2 चिप के साथ बाज़ार में उतारा गया है। इनमें Macbook Air M2 और Macbook Air Pro M2 को भारत में भी …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.