Oneplus Nord CE4 BIS listing पर दिखा; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया फोन Oneplus Nord CE4 लॉन्च कर सकती है, इसकी जानकारी एक टिप्सटर द्वारा दी गई है। जिसके अनुसार इस फोन को BIS वेबसाइट पर देखा गया है। Onelus Nord CE4 BIS listing में सिर्फ इसके मॉडल नम्बर को दर्शाया गया है। जानते है इसके बारे में विस्तार से।

Onelus Nord CE4 BIS listing की जानकारी

इस फोन की लिस्टिंग की जानकारी टिप्सटर संजू चौधरी द्वारा दी गई है। जानकारी के अनुसार फोन को मॉडल नम्बर CPH2619 के साथ BIS Certification वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ये मॉडल नम्बर लगभग Nord CE 3 Lite के समान है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा हैं, कि आगामी फोन Nord CE4 हो सकता है।

Oneplus Nord CE 4 BIS listing

खबरों के अनुसार ये फोन Oppo A3 ke रिबैज के रूप में पेश किया जा सकता है। Oppo A3 को सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़े: Best english to hindi translation apps की जानकारी हिंदी में

Oneplus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन की जानकारी

कंपनी द्वारा इससे संबंधित आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई हैं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल खबरों के अनुसार इस फ़ोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन 4nm आधारित Snapdragon 6 gen 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करेगा। इस फ़ोन में 12GB तक RAM और 256GB तक storage दी जा सकती हैं।

ये पढ़े: PM Kisan Yojana 2024: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

फ़ोन में Adreno 710 GPU का उपयोग किया जा सकता है, और ये फ़ोन Android 14 आधारित OxygenOS पर काम कर सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा का कैमरा दिया जा सकता है। 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फ़ोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

ImageSamsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4, फीचर्स के मामले में कौन है आगे

हाल ही में सैमसंग का Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसे फ़ोन को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। 30,000 की कीमत वाले इस फ़ोन में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Super AMOLED display और  Snapdragon 7 Gen 1 SoC भी शामिल हैं। 50 मेगापिक्सल …

ImageOnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite जल्द हो सकते हैं लॉन्च; चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Oneplus जल्द ही Nord सीरीज के दो नए फ़ोन OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite लॉन्च कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus Nord CE 4 लॉन्च किया था और अब इन दो नए फ़ोन की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.